मल्लिकार्जुन खड़गे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

NEET विवाद पर खड़गे का बड़ा हमला: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, टेलीग्राम ब्लॉक करने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge: NEET और पेपर लीक विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को घेरा। टेलीग्राम ब्लॉक करने के फैसले की आलोचना करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

करुणा नंद शाहवाल

Mallikarjun Kharge On Telegram Ban: नीट परीक्षा और पेपर लीक के मामलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। खड़गे ने टेलीग्राम को ब्लॉक करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक की समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय अस्थायी उपायों का सहारा ले रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में 90 पेपर लीक की कई घटनाओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। इस वजह से 9 करोड़ युवाओं का भविष्य अंधेरे में हैं, जो मौजूदा समय में सरकारी नौकरियों और अन्य उच्चस्तरीय परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है।

NEET  विवाद पर खड़गे का हमला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन घटनाओं की वजह मानवीय क्षति को भी रेखांकित किया है। उनके मुताबिक, इन घटनाओं की वजह से दर्जनों ने अपनी हंसती खेलती जिंदगी की बलि चढ़ा दी। साथ ही, उन पैरेंट्स को लेकर भी दुख जाहिर किया, जिन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भारी कर्ज लिया था, ताकि वो आगे चलकर नीट, एसएससी, यूजीसी-नीट और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। अफसोस की बात है कि वो सिर्फ अपने बच्चों के ख्वाबों को चकनाचूर होते हुए देख रहे हैं।

सीबीएसई रिजल्ट विवाद का जिक्र किया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में सीबीएसई रिजल्ट विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि स्थिति ऐसी हो चुकी है कि 17-18 साल के बच्चे भी अब विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे धांधली से भरा हुआ सिस्टम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जैसी परीक्षा भी शक के घेरे में आ चुकी है।

टेलीग्राम को ब्लॉक करने पर बोला हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट एग्जामिनेशन प्रोसेस मामले में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को ब्लॉक करने की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार समस्या का मूल समाधान करने की जगह हताशापूर्ण फैसले ले रही है। जैसे,NEET प्रश्न पत्र के वाहन की सुरक्षा में भारतीय वायुसेना को तैनात करना, टेलीग्राम डिजिटल प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करना और इस पेपर लीक के मामले में मुख्य आरोपी को सुरक्षा प्रदान करना। दुर्भाग्य की बात है कि सिर्फ छोटे मोहरों को भी इस मामले में दबोचा जा रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान का केंन्द्र से मांगा इस्तीफा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने धर्मेंद्र प्रधान को इन घटनाओं का जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को मिटाने में विफल साबित हुई है। इसी वजह से आज इस तरह की स्थिति पैदा हो चुकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक, आज की तारीख में देश के युवा सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने इस बात जोर देते हुए कहा कि शासन से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षा में विफल साबित हुई है।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट