NEET UG री-एग्जाम से पहले Telegram पर लगा अस्थायी बैन, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

Telegram Ban Memes : सरकार ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में गड़बड़ियों को रोकने के लिए Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
A temporary Telegram ban ahead of the NEET UG 2026 re-exam has triggered a flood of memes on social media.
सोशल मीडिया मीम्स (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Social Media Memes : NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मैसेजिंग ऐप Telegram पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला परीक्षा में नकल, पेपर लीक और फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए लिया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भी इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा को अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है।

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस प्रतिबंध को लेकर मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर किए। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स...

  • एक यूजर ने टेलिग्राम के पर आए बैन के मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर एक्स पर पोस्ट किया। इसके कैप्शन में लिखा- टेलिग्राम बैन होने की खबर टेलिग्राम पर ही सुन रहा हूं।
  • एक यूजर ने धमाल मूवी के सीन की तस्वीर शेयर कर लिखा- सरकार को लगता है कि टेलिग्राम पर NEET का पेपर लीक नहीं होना चाहिए और बाकि सोशल मीडिया एप का क्या..?
  • एक यूजर ने अक्षय कुमार की फैमस मीम शेयर कर लिखा- NTA के सुझाव पर NEET पेपर के चलते टेलिग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया, इस दौरान बाकि की सोशल मीडिया एप..
  • एक यूजर ने लिखा- सरकार ने पेपर लीक ना हो इसलिए टेलिग्राम तो बैन कर दिया लेकिन व्हाट्सएप बढ़िया चल रहा है। यह जानकर पेपर लीक गैंग जश्न मनाते हुए।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com