लश्कर आतंकी फैसल नदीम का दावा, बीकानेर से जुड़े हैं पूर्वज (सोर्स- सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
देश

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

Lashkar Terrorist Faisal Nadeem: आतंकी फैसल नदीम ने दावा किया कि उसके पूर्वज बीकानेर से थे और एक हिंदू राजा के बेटे ने इस्लाम कबूल किया था। पाकिस्तान में नाम बदलने की चर्चा पर उसने नाराजगी जताई।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights

  • फैसल नदीम ने दावा किया कि उसके पूर्वज राजस्थान के बीकानेर से पाकिस्तान गए थे।

  • उसने कहा कि बीकानेर के एक राजा के बेटे ने इस्लाम कबूल किया था।

  • फैसलाबाद का नाम लायलपुर करने की चर्चा पर उसने आपत्ति जताई और भीम सिंह व उद्धव ठाकरे का जिक्र किया।

Pakistan City Faisalabad Name Change: पाकिस्तान में शहरों के पुराने नाम बहाल करने की चर्चा के बीच लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी फैसल नदीम का बयान सुर्खियों में है। आतंकी संगठन की राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग से जुड़ा फैसल नदीम अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर ऐसा दावा कर रहा है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।

उसने कहा है कि उसके पूर्वज हिंदू थे और उसके परिवार का संबंध राजस्थान के बीकानेर से रहा है। नदीम के मुताबिक, उसके पूर्वजों में बीकानेर रियासत के एक राजा का बेटा था, जिसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैसलाबाद का पुराना नाम लायलपुर किए जाने की चर्चा पर भी उसने नाराजगी जताई है।

फैसल नदीम ने बताया बीकानेर से जुड़ा है परिवार का इतिहास

फैसल नदीम ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी मां उसे अक्सर पूर्वजों के बारे में बताती थीं। उनके मुताबिक, परिवार की जड़ें राजस्थान की बीकानेर रियासत से जुड़ी हैं और उनके पूर्वज वहां से पलायन कर पाकिस्तान पहुंचे थे।

नदीम ने दावा किया कि बीकानेर के एक राजा के बेटे ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। उसने कहा कि वह उसी परिवार की अगली पीढ़ी से है। इस बयान के जरिए आतंकी ने खुद अपने परिवार के पुराने इतिहास और धार्मिक पहचान से जुड़े दावे किए हैं।

फैसलाबाद का नाम लायलपुर करने की चर्चा से नाराज

दरअसल, इस समय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शहरों के ऐतिहासिक नामों को फिर से अपनाने की चर्चा चल रही है। इसी क्रम में फैसलाबाद का नाम बदलकर उसका पुराना नाम लायलपुर रखने की बात सामने आने पर फैसल नदीम ने आपत्ति जताई।

उसने कहा कि "पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है और वहां करीब 97 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। ऐसे में फैसलाबाद जैसे मुस्लिम नाम को बदलने की जरूरत क्यों है?" नदीम ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शहर का मौजूदा नाम उसकी पहचान से जुड़ा हुआ है।

भीम सिंह तो कोई उद्धव ठाकरे बन जाएगा- फैसल

फैसल नदीम ने पुराने नामों और ऐतिहासिक पहचान को वापस अपनाने की चर्चा पर तंज भी कसा। उसने आगे कहा कि अगर इसी तरह अतीत की ओर लौटकर लोगों और जगहों की पहचान तय की जाने लगी, तो पाकिस्तान में किसी का नाम भीम सिंह हो सकता है और कोई उद्धव ठाकरे बन जाएगा।

उसके इस बयान को पाकिस्तान में नामों और ऐतिहासिक विरासत को लेकर चल रही बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि जिस आतंकी ने अपने पूर्वजों के बीकानेर से संबंध होने की बात कही, वही पुराने नामों की वापसी को लेकर चिंता जताता नजर आया।

कौन है फैसल नदीम?

बता दें कि फैसल नदीम का नाम लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी के तौर पर सामने आया है। वह संगठन की राजनीतिक शाखा पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग से भी जुड़ा बताया जाता है। उसका हालिया बयान पाकिस्तान में शहरों के पुराने नाम बहाल करने की चर्चा के बीच आया है।

बीकानेर से अपने परिवार का संबंध होने और पूर्वजों के धर्म परिवर्तन को लेकर किए गए उसके दावों ने इस बयान को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, ये बातें फैसल नदीम ने अपनी पारिवारिक जानकारी के आधार पर कही हैं।

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत