22 साल का लतीफ भट क्यों बना कारपेंटर से आतंकवादी, जानें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का पाकिस्तानी गेम

Latif Bhat Killed In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को एनकाउंटर में मार गिराया है।
LATIJ BHAT STORY
22 साल का लतीफ भट क्यों बना आतंकीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • लतीफ भट नवंबर 2025 में घर से हुआ लापता

  • धीरे-धीरे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर सज्जाद गुल के कॉन्टैक्ट में आया

  • लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर के रूप में करता रहा सेनाओं पर हमला

Latif Bhat Encounter Story: लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट ने 11 नवंबर को CRPF जवानों पर हुए हमले की साजिश रची थी। तब से लेकर सुरक्षा बल उसकी तलाश कर रहे थे।

कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों का आभास हो रहा था, जिसे लेकर जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रहा। मौके पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को पकड़वाने के लिए 15 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।

मुठभेड़ में मारा गया लतीफ भट

लतीफ भट जंगलपोरा की एक मस्जिद में छुपा था। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए उससे बात की और कहा कि खुद को हमें सौंप दो। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद लतीफ भट का एनकाउंटर किया गया है।

22 साल का लतीफ बढ़ई से क्यों बन बैठा आतंकी

पहले जब लतीफ 22 साल का था तो बढ़ई का काम करता था। उस वक्त वो कुलगाम के खरेवान चादर (अशमुजी) का रहने वाला था। उसे सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद फिर से सरकारी डिग्री कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आपको भी जानकर हैरानी होगी कि आतंकी बनने से पहले लतीफ एक नवजवान कारपेंटर (बढ़ई) था।

LATIJ BHAT STORY
Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी

नवंबर 2025 में घर से हो गया था लापता

ये कहानी साल 2025 से शुरू होती है। जब लतीफ अपने घर से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान ही लतीफ पाकिस्तान देश में बैठे हैंडलर सज्जाद गुल के कॉन्टैक्ट में आया जिसके बाद उसे ट्रेनिंग दी गई और लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क में शामिल कर लिया गया।

LATIJ BHAT STORY
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

लतीफ भट इन वारदातों में था शामिल

22 जुलाई 2026: अनंतनाग के लाल चौक इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी की गोली मारकर हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया

अगस्त 2026: दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमले की घटनाओं से भी उसका नाम जोड़ा गया

11 नवंबर 2026: कुलगाम में सीआरपीएफ (CRPF) की नाका पार्टी पर हुए हमले में वह मुख्य आरोपी माना गया, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे