आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी संग्राम 
देश

'राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू', पूर्व सीएम रेड्डी का बड़ा दावा

पूर्व सीएम जगन रेड्डी ने राहुल गांधी की वोट चोरी वाली थ्यौरी पर बोलते हुए कहा कि वो आंध्र प्रदेश की चुनावी गड़बड़ी के बारे में बात नहीं करते है क्योंकि वे चंद्रबाबू नायडू से लगातार संपर्क में है।

सौरभ शर्मा

Jagan Mohan Reddy on Election Dispute: आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने गरमाहट लाने वाला बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मौजूदा सीएम चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संपर्क में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में हुए चुनावी अनियमितताओं पर उनकी चुप्पी क्यों बनी हुई हैं।

जगन मोहन रेड्डी का बयान ऐसे समय आया है जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की तमाम तरह की खामियों को लोगों के सामने उजागर किया था और इसमें आयोग की गलतियों को जनता के सामने रखा था। वहीं रेड्डी ने अपने राज्य में हुई चुनावी अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश में घोषित परिणामों और मतगणना दिवस के नतीजों में 12.5 प्रतिशत वोटों का अंतर था। रेड्डी के अनुसार, यह एक गंभीर मामला है जिस पर राहुल गांधी का चुप रहना संदेह पैदा करता है।

राहुल की चुप्पी पर सवाल

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं तो वे आंध्र प्रदेश का नाम क्यों नहीं लेते? यहां भी नतीजों में बड़ा अंतर रहा। क्या यह लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान नहीं? वे अरविंद केजरीवाल के बारे में क्यों नहीं बोलते, जो विधायक चुनाव हार गए? उनकी चुप्पी की वजह साफ है चंद्रबाबू नायडू, रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करें जो अपने काम के प्रति ईमानदार ही न हो।

बयान के पीछे की राजनीतिऔर नए मोड़

जगन का यह बयान तब आया है जब 3500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने आरोपपत्र दायर किया है, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। इस कारण विरोधी दलों ने उनके आरोपों को राजनीतिक हथियार करार दिया है। वहीं, वाईएसआरसीपी समर्थकों का कहना है कि जगन सिर्फ राज्य में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विपक्षी राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं राज्य के राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि यह बयान आने वाले महीनों में आंध्र और तेलंगाना की राजनीति को और जटिल बना सकता है। कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच संभावित समीकरणों पर भी निगाहें बनी हुई हैं। जगन मोहन रेड्डी के इस दावे ने जहां भाजपा खेमे में चर्चा तेज कर दी है, वहीं कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला