वोटर लिस्ट पर रखें ध्यान, चेन्निथला ने मनपा चुनाव के लिए दी सीख, बोले- कांग्रेस की विचारधारा खत्म...

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों से चेन्निथला की मुलाकात (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur News: पुणे स्थित खड़कवासला में प्रदेश कांग्रेस द्वारा 2 दिवसीय कार्यशाला में बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। पड़ोसी देशों से हमारे अच्छे संबंध नहीं हैं, अमेरिका भारत को धमकी दे रहा है लेकिन प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते अमेरिका या किसी भी देश ने भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं की।

भारत में कांग्रेस की विचारधारा खत्म नहीं हो सकती। राहुल गांधी चीन के बारे में कुछ बोलते हैं तो सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश उस पर टिप्पणी करते हैं। अब न्यायालय देशभक्त कौन है यह तय करेगा क्या? ऐसा प्रश्न उन्होंने किया। चेन्निथला ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार सबसे भ्रष्ट है और कृषि मंत्री विधानसभा में रमी खेलते हैं तो गृह राज्य मंत्री डांस बार चलाते हैं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से चर्चा

समस्त नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आने वाले मनपा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी से चर्चा की। बताया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं व पार्टी के लिए समर्पितों को मौका देगी। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस प्रमुख से चर्चा कर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। आपसी गुटबाजी को बाजू में रखकर सभी नेता व कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देकर वोटर लिस्ट आने पर उसका अवलोकन कर उसे बारीकी से जांच लें।

कांग्रेस पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विजय वड़ेट्टीवार, बालासाहब थोरात, विश्वजीत कदम, बंटी सतेज पाटिल सहित प्रमुख नेताओं ने उपराजधानी के नेताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश पदाधिकारियों में राजेन्द्र मुलक, अभिजीत वंजारी, किशोर कन्हेरे, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल लोंढे, अभिजीत सपकाल, प्रसन्ना तिड़के, संजय दुबे उपस्थित थे।

EC की धांधली की जांच करें राष्ट्रपति - कांग्रेस विचार जनजागृति अभियान

साल 2014 से देश में जितने भी चुनाव हुए उनमें से अधिकांश में बीजेपी को मिल रही एकतरफा जीत पर विपक्ष चुनाव आयोग और बीजेपी पर धांधली और वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। इसका पुख्ता सबूत राहुल गांधी ने अपनी लाइव प्रेस-कॉन्फ्रेंस में देश के सामने रखा। अब कांग्रेस विचार जनजागृति अभियान के पदाधिकारियों ने मांग की है कि चुनाव आयोग की धांधली की जांच के लिए राष्ट्रपति सार्वजनिक बैठक बुलाएं।

संगठन की ओर से उक्त मांग को लेकर वैरायटी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लोकतंत्र की नींव को बचाने तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन कर भारत के चुनाव आयोग को राष्ट्रपति भवन मे उपस्थित रहने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया। बैठक का सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि देश के नागरिक भी सच्चाई से अवगत हो सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com