भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

‘रंगदारी जंगलराज और दादागिरी', जेपी नड्डा ने बताया राजद का मतलब, कांग्रेस को बताया सत्ता की भूखी

JP Nadda: पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार कि जनता जंगल राज को कभी नहीं भूल सकती है। साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला है।

पूजा सिंह

BJP National President JP Nadda :  बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पटना पहुंचें। जेपी नड्डा पार्टी कार्यलय में तैयारियों का जायजा लेंगे और राज्य भाजपा कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक करेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा ने पटना में एक समारोह को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने कई मुद्दों को लेकर विपक्षी पार्टियों पर तीखा प्रहार किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की ‘घृणित मानसिकता' को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को जनता से करारा जवाब मिलेगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष को ‘गैर-जिम्मेदार' और ‘सत्ता का भूखा' करार दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोपों में ‘असंगतता' का आरोप लगाया।

'कांग्रेस की मानसिकता गंदी है'

जेपी नड्डा ने पिछले महीने ‘वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान दरभंगा में हुई घटना और विपक्षी दल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक एआई-जनरेटेड वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि, पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए। अब कांग्रेस का नया वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि उनकी मानसिकता कितनी गंदी है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आपत्ति जताने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की और कहा कि महाराष्ट्र के बारे में उनके आरोप कभी भी एक जैसे नहीं रहे हैं।

'बिहार की जनता जंगल राज को कभी नहीं भूल सकती'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, कभी राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले 70 लाख मतदाता जोड़े गए थे, तो कभी वह यह संख्या एक करोड़ बताते हैं। वह 2005 तक राज्य में व्याप्त अराजकता के ‘प्रत्यक्षदर्शी' रहे हैं। जब भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आया और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो स्थिति सुधारी। नड्डा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजद के शासन में बिहार दोहरे अंकों की विकास दर दर्ज कर रहा है और जो लोग दसवीं कक्षा तक भी नहीं पहुंच पाए, वे इस तथ्य की सराहना नहीं कर सकते। बिहार के लोग जंगल राज को कभी नहीं भूल सकते। लालू प्रसाद के कार्यकाल में यहां के लोग राज्य से पलायन करने को मजबूर हुए थे। मुझे कहना होगा कि राजद भ्रष्टाचार और जंगल राज से जुड़ा है।

राजद का मतलब ‘रंगदारी', ‘जंगलराज' और ‘दादागिरी'

जेपी नड्डा ने राजद का मतलब समझते हुए कहा कि ‘रा' का मतलब ‘रंगदारी', ‘ज' का मतलब ‘जंगलराज' और ‘द' का मतलब ‘दादागिरी' है। नड्डा ने कहा कि आज मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लोग विकास देख रहे हैं। 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज क्या है। 2005 से पहले तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और सत्ता समर्थित अपराध की राजनीति थी। आज  सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि जब मोदी सत्ता में आए थे, तब भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और अब देश जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश में आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। नड्डा ने कहा कि इसी तरह अत्यधिक गरीबी में 80 प्रतिशत की कमी आई है। मोदी ने 14 करोड़ से अधिक घरों में नल के माध्यम से पानी और चार करोड़ से अधिक गरीब लोगों को आवास प्रदान किया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z