'बिहार की सड़कें खून से लाल...कोमा में नीतीश सरकार', क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर तेजस्वी का तीखा प्रहार

Tejashwi Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है।
'बिहार की सड़कें खून से लाल...कोमा में नीतीश सरकार', क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर तेजस्वी का तीखा प्रहार
राजद नेता तेजस्वी यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Leader Of Opposition Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, विपक्ष लगातार हमलावर होता जा रहा है।  राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराध के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बिहार की सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, 'बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। सड़कें खून से लाल हो गई हैं और सरकार कोमा में है। मुझे जानकारी मिली है कि खरौली विधायक के ड्राइवर की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से हत्याएं की जा रही हैं।' तेजस्वी ने आगे कहा कि, 'यह कितनी घिनौनी मानसिकता है। एक हत्या हुई है और उपमुख्यमंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं, यह शर्मनाक है। जरा सोचिए, सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में कैसे आ गई है? वे यह कहकर हत्या को जायज ठहरा रहे हैं कि हमें चुप रहना चाहिए, क्योंकि इससे हमें फायदा है।'

उपमुख्यमंत्री पर साधा निशाना

तेजस्वी ने कहा कि इस तरह का बयान शर्मनाक करने वाला है, ऐसे लोग उपमुख्यमंत्री बन गए हैं जो लायक भी नहीं। जो भी अपराधी है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों को जल्दी न्याय मिलना चाहिए।

'भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही'

राजद नेता ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का एआई (AI) जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इनके पास कहने को कुछ नहीं है, मैंने वीडियो नहीं देखा है। भाजपा केवल वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। नरेंद्र मोदी के शब्द सबने सुने हैं। भाजपा ने अपमानित किया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को डीएनए की गाली दी गई थी।

'चुनाव है इसलिए आ रहें PM'

बिहार यात्रा पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से फिर से यात्रा पर निकल रहे हैं। हम लोग जिस भी जिले में नहीं जा पाए थे, उन जिलों का दौरा कर वहां के लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानी जानेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव है इसलिए आ रहे हैं, चुनाव तक जुमला करेंगे और चुनाव के बाद भूल जाएंगे। यही काम उन लोगों का है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com