सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर थमेगा बारिश का कहर...लेकिन इन 5 राज्यों में आएगी तबाही, IMD ने किया अलर्ट!

IMD Heavy Rainfall Alert: मौसम विभाग ने गुरुवार को पहाड़ी राज्यों के बाशिंदों को बारिश के कहर से थोड़ी राहत मिलने वाली है, लेकिन पांच अन्य राज्यों में भयंकर बारिश का अनुमान जताया है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: भारत के कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। पंजाब के कई हिस्सों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इसके साथ ही देश के अन्य राज्य भी बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी गुरुवार 4 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, गुरुवार को पहाड़ी राज्यों के बाशिंदों को बारिश के कहर से थोड़ी राहत मिलने वाली है, लेकिन पांच अन्य राज्यों में भयंकर बारिश का अनुमान जताया गया है। इन सभी राज्यों के लिए IMD ने चेतावनी जारी की है।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कल से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है। कई इलाकों में लोग जलभराव से परेशान हैं तो सड़कों पर जाम का झाम समस्या बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक कल भी दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने वाली है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ-साथ कहीं-कहीं छीटें पड़ सकते हैं। बात करें बिहार की तो यहां कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

गुरुवार को भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात के पूर्वी इलाकों में कल बहुत भयंकर बारिश होने वाली है। जिसके चलते IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के अलावा कोंकण और गोवा में भी बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा होगा अन्य राज्यों का मौसम

मौसम विभाग ने कल कई अन्य राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी