Amravati Weather: 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश का खतरा, विदर्भ में लगातार 6 दिन बारिश का अनुमान

Weather Update: मौसम विभाग ने आनेवाले 24 घंटों के लिए विदर्भ के मौसम का अनुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 3 और 4 सितंबर को पूरे विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
मौसम विभाग ने आनेवाले 24 घंटों के लिए विदर्भ के मौसम का अनुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 3 और 4 सितंबर को पूरे विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
विदर्भ का मौसम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Amravati News In Hindi: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है, जो दक्षिण की ओर झुक चुका है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है, जिसकी तीव्रता अगले 24 घंटों में बढ़ने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।

अनुमान है कि यह प्रणाली अगले 36 घंटों में ओडिशा तट को पार कर सकती है। वही मंगलवार की सुबह से ही बादलों ने रिमझिम फुहारों की रुक-रुक कर झडी लगाई। जिससे शहर का वातावरण भिगा-भिगा सा हो गया।

हल्की बारिश की संभावना

इस प्रणाली के प्रभाव से 2, 3 और 4 सितंबर को विदर्भ के संपूर्ण क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों के लिए विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। श्रीशिवाजी कृषि महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. अनिल एम. बंड द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 7 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 8 सितंबर को विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट के दौरान बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। निचले इलाकों में जलजमाव, यातायात में बाधा और फसलों को नुकसान की संभावना है। बिजली कड़कने और तेज हवाओं से भी सतर्क रहना जरूरी है।प्रशासन ने जारी निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।