हर्ष मल्होत्रा, खड़गे (फोटो- IANS) 
देश

'कांग्रेस अपनी चिंता करें, जनता मोदी के साथ', हर्ष मल्होत्रा का खड़गे पर पलटवार

BJP News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भाजपा नेत हर्ष मल्होत्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी चिंता करनी चाहिए। देश की जनता मोदी जी के साथ है।

Saurabh Pal

Delhi news: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "देश का दुश्मन" बताने वाले बयान पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने तीखा पलटवार किया है।हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पार्टी की चिंता करें, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रियों, सांसदों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर भरोसा करती है, जो हर नागरिक की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

हर्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी "फसल बर्बाद" हो रही है और यह उनकी तीसरी-चौथी पीढ़ी की विफलता है। उन्होंने विशेष रूप से राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी के बड़े नेता भी मानते हैं कि राहुल गांधी न तो समाज को और न ही अपनी पार्टी को प्रभावी नेतृत्व दे पा रहे हैं। दरअसल खड़गे का बयान राहुल गांधी की नाकामी को दर्शाता है, जिनका देश से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी को बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।

जीएसटी पर क्या बोले हर्ष मल्होत्रा?

केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। जीएसटी की दरों को अब केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत में समेट दिया गया है, जिससे कर प्रणाली में सुगमता आई है और सभी वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है। इन सुधारों ने देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया है। हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में उनकी सरकार ने 250 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सामाजिक न्याय मंत्रालय के सहयोग से कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

मल्होत्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को हर साल की तरह इस बार भी 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता जनता की विशेष सेवा में जुटेंगे। यह पखवाड़ा जनसेवा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। देश की जनता मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का कोई असर नहीं पड़ने वाला।-एजेंसी इनपुट के साथ

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत