आज कैसा रहेगा मौसम, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में जून के आखिरी हफ्ते में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मानसून की रफ्तार बढ़ने से कई राज्यों में राहत मिलेगी।

अमन उपाध्याय

Today Weather Forecast:  उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जून का आखिरी सप्ताह देश के कई हिस्सों को बारिश से सराबोर करने वाला है।

विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली-NCR सहित हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं, IMD के मुताबिक, 24 से 26 जून और फिर 29 से 30 जून के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश होने के प्रबल आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने 'गुड न्यूज' दी है। मानसून तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में 24-25 जून और 29-30 जून को बारिश के संकेत हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून को भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं, राजस्थान में 24 से 30 जून तक लगातार बारिश का दौर चल सकता है। हालांकि, 25 से 30 जून के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर भी कुदरत मेहरबान है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश में 24 से 30 जून तक मानसून की बारिश जारी रहेगी।

नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 24 जून तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। अगले दो-तीन दिनों में इसके बिहार और उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

हालांकि, जब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं होता, तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद

'अरे आओ ना, आना ही पड़ेगा', नरेश म्हस्के से बोले संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट के बाहर आमने-सामने ठाकरे-शिंदे गुट

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा