दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने मध्यम वर्ग की बचत, ऊर्जा सुरक्षा और विकास पर जोर दिया।
pm modi karnataka visit
PM मोदीSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

  • उन्होंने कहा कि 2014 में 14 किलोमीटर का बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क अब 100 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है।

  • पीएम ने मध्यम वर्ग की बचत बढ़ाने, क्रय क्षमता मजबूत करने और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार का विजन बताया।

PM Modi Karnataka Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मेट्रो, रेल और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े काम शामिल हैं। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन कर्नाटक की विकास यात्रा को नई गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े, उसकी क्रय क्षमता मजबूत हो और वह देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बने।

15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में शुरू की जा रही 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे को नई ताकत देंगी। मेट्रो और रेल से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक के ये प्रोजेक्ट विकसित कर्नाटक और विकसित भारत के निर्माण को गति देंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की विकास यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका होती है। बेहतर कनेक्टिविटी से तरक्की, रोजगार और उद्योगों के नए अवसर पैदा होते हैं। जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है।

100 किलोमीटर से ज्यादा हुआ बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2014 में शहर का मेट्रो नेटवर्क सिर्फ 14 किलोमीटर तक फैला था, जो अब 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है।

पीएम मोदी के मुताबिक, दिल्ली-NCR और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के बाद बेंगलुरु देश का तीसरा शहरी क्षेत्र बन गया है, जहां मेट्रो नेटवर्क ने 100 किलोमीटर का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए यात्रा को आसान बनाने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

कर्नाटक को मिली गोवा से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले कर्नाटक को राज्य की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिली थी और अब राज्य को गोवा से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से कर्नाटक, मेंगलुरु और पूरे तटीय क्षेत्र के लोगों को सेमी हाईस्पीड ट्रेन से सफर करने का नया अनुभव मिलेगा।

pm modi karnataka visit
बेंगलुरु से गोवा का सफर होगा सुहाना: यशवंतपुर-मडगांव के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस मंजूर, देखें पूरा शेड्यूल

ऊर्जा सुरक्षा की अहमियत समझ आई

प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों के आसपास चल रहे युद्ध ने दिखाया है कि किसी देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा कितनी जरूरी है। भारत के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण समय रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उत्पादन की क्षमता बढ़ाई गई है। कच्चे तेल के भंडारण की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अलावा सौर, जल और पवन ऊर्जा का विस्तार किया गया है। रेलवे का लगभग शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया और मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाया गया है।

‘मध्यम वर्ग को बिजली का उत्पादक भी बना रहे’

पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा का एक अहम पहलू बिजली का उत्पादन है। भारत सौर ऊर्जा समेत नए ऊर्जा समाधानों की तकनीक में नेतृत्व हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण नागरिक अब सिर्फ बिजली के उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक भी बन रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े और उसकी क्रय क्षमता मजबूत हो। इससे लोग अपने परिवार के सपने पूरे करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बन सकेंगे।

pm modi karnataka visit
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गोंदिया में आयोजन, पीएम मोदी करेंगे आश्रमशाला भवन का ऑनलाइन उद्घाटन

राज्यपाल सुधा यादव के जीवन का किया जिक्र

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव के जीवन और उनके परिवार के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में सुधा यादव के पति ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसके बाद भी उन्होंने देश सेवा का अपना संकल्प जारी रखा।

पीएम मोदी ने कहा कि सुधा यादव ने संसद में रहते हुए कई विषयों पर मार्गदर्शन दिया और अब कर्नाटक के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए योगदान दे रही हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। -एजेंसी इनपुट के साथ