बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा में 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 3 राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए हैं।
यूपी से संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राहुल यादव को नीति एवं शोध का सह-संयोजक बनाया गया है।
BJP OBC Morcha New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने OBC मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की है।
भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, OBC मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया सह-संयोजक, नीति एवं शोध संयोजक, नीति एवं शोध सह-संयोजक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति – विशेष आमंत्रित जैसे पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने BJP ओबीसी मोर्चा के लिए कुल 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नाम तय किए हैं। इनमें असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकार को नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी। वरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कडगंची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को सौंपी गई है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: राधेश्याम यादव (उत्तर प्रदेश)
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: संजय कुमार गुर्जर (दिल्ली)
राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री: डॉ. अरुण यादव (दिल्ली)
मीडिया संयोजक: अजय गुप्ता (बिहार)
सोशल मीडिया संयोजक: परीक्षित डागर (दिल्ली)
सोशल मीडिया सह-संयोजक: प्रदीप माहौर सोनी (मध्य प्रदेश)
नीति एवं शोध संयोजक: प्रो। पंकज चौधरी (दिल्ली)
नीति एवं शोध सह-संयोजक: आशुतोष बेहेरा (ओडिशा) और राहुल यादव (उत्तर प्रदेश)