राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाएं अपना गढ़

BJP Defeat Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत से बीजेपी को कितना बड़ा झटका लगा? 17 राज्य मंत्रियों और 3 केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्रों में हारने की जानें वजह।
Gajendra Singh Shekhawat, CM Bhajanlal Sharma, Bhupender Yadav
गजेंद्र सिंह शेखावत, सीएम भजनलाल शर्मा, भूपेन्द्र यादवसोर्स: गूगल इंटरनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजस्थान की 37 जिला परिषदों और 419 पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी का प्रदर्शन, सीटों का पूरा गणित।

  • डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, झाबर सिंह खर्रा समेत 17 मंत्रियों और 3 केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्रों में बीजेपी की हार।

  • यूजीसी एक्ट, ईडब्ल्यूएस आंदोलन, ग्रामीण नाराजगी और संगठन की सुस्ती समेत बीजेपी की हार के पीछे की प्रमुख वजहें।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। चुनाव परिणामों ने न केवल ग्रामीण इलाकों में बीजेपी की कमजोर पकड़ उजागर की है, बल्कि सरकार के मंत्रियों और पार्टी के बड़े नेताओं की लोकप्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे रहे कि राज्य सरकार के 17 मंत्रियों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में भी बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कई जगह पार्टी मुकाबले में भी नजर नहीं आई।

इन नतीजों को बीजेपी के लिए इसलिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी प्रदेश की सत्ता में है। इसके बावजूद ग्रामीण मतदाताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस को प्राथमिकता दी। कांग्रेस ने जयपुर सहित कई प्रमुख जिलों में अपना दबदबा कायम किया, जबकि बीजेपी का प्रदर्शन कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रह गया।

37 जिला परिषदों में कांग्रेस का दबदबा, बीजेपी सिर्फ 5 पर सिमटी

राजस्थान की 37 जिला परिषदों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को जयपुर समेत 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत मिला है। इसके अलावा चार जिला परिषदों में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। दूसरी ओर बीजेपी केवल पांच जिला परिषदों में बहुमत हासिल कर सकी। सलूंबर में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। वहीं, आठ जिलों में निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। इन जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

जिला परिषद के नतीजों से साफ है कि ग्रामीण राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि कांग्रेस की इस बढ़त में कई ऐसे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिन्हें बीजेपी अपने मजबूत राजनीतिक गढ़ के रूप में देखती रही है।

419 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 275 पर जीत

जिला परिषद के साथ पंचायत समिति चुनाव में भी कांग्रेस ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने 275 में जीत हासिल की है। इसके मुकाबले बीजेपी केवल 63 पंचायत समितियों में ही अपनी पकड़ मजबूत कर सकी।

अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 64 पंचायत समितियां गई हैं, जबकि 17 पंचायत समितियों में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इन आंकड़ों से कांग्रेस की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हालांकि, चुनाव प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। 20 नवंबर को 37 जिलों के नतीजे घोषित किए गए, जबकि कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होनी है। ऐसे में इन चार जिलों के परिणाम आने के बाद प्रदेश की तस्वीर में कुछ बदलाव संभव है।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्र में तीसरे नंबर पर बीजेपी

चुनाव नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा उन मंत्रियों के क्षेत्रों की हो रही है, जहां बीजेपी को अपने ही नेताओं के प्रभाव के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के दूदू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

दूदू क्षेत्र की तीन पंचायत समितियों में बीजेपी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। फागी पंचायत समिति में तो पार्टी का एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका। जयपुर जिले से आने वाले उपमुख्यमंत्री बैरवा अपने क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत नहीं कर पाए।

झाबर सिंह खर्रा के परिवार को भी नहीं मिली जीत

शहरी विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के क्षेत्र श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा। मंत्री ने अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए पार्टी में टिकट को लेकर जोर लगाया था। उनके बेटे और भाई की पत्नी समेत चार प्रत्याशियों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। दोनों पंचायत समितियों में बीजेपी का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि पार्टी अपनी राजनीतिक पकड़ भी बरकरार नहीं रख सकी।

खींवसर, किरोड़ीलाल मीणा और दूसरे मंत्रियों के क्षेत्रों में भी हार

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी लोहावट पंचायत समिति में बीजेपी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। यहां पार्टी का एक भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाया।

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सवाई माधोपुर क्षेत्र में भी बीजेपी को निराशा हाथ लगी। यहां 23 वार्डों में से पार्टी केवल छह सीटें जीत सकी। जिला परिषद के चुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

इसी तरह जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के झाड़ोल में 15 वार्डों में से बीजेपी को केवल पांच सीटें मिलीं। सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत के जैतारण, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के सुमेरपुर और विधि मंत्री जोगाराम पटेल के लूणी क्षेत्र में भी पार्टी को हार मिली।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के लूणकरणसर और सहकारिता मंत्री गौतम दक के बड़ी सादड़ी क्षेत्र में भी बीजेपी को सफलता नहीं मिली। मंत्री जवाहर सिंह बेढम के नगर और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के अजमेर ग्रामीण क्षेत्र में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के मालपुरा में बीजेपी को जीत जरूर मिली, लेकिन दो पंचायत समितियों में पार्टी को हार झेलनी पड़ी। वहीं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के झोटवाड़ा क्षेत्र में 15 वार्डों में से बीजेपी केवल एक वार्ड जीत सकी।

Gajendra Singh Shekhawat, CM Bhajanlal Sharma, Bhupender Yadav
Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

तीन केंद्रीय मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में भी बीजेपी की दुर्गति

राजस्थान के पंचायत चुनाव में केवल राज्य सरकार के मंत्रियों को ही झटका नहीं लगा, बल्कि केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों के क्षेत्रों में भी बीजेपी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के गृह जिले बीकानेर में जिला परिषद की 41 सीटों में से बीजेपी केवल आठ सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। इसी तरह केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृह जिले जोधपुर में जिला परिषद की 43 सीटों में से बीजेपी को महज आठ सीटें मिलीं।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्वाचन क्षेत्र अलवर में भी बीजेपी की स्थिति खराब रही। यहां जिला परिषद की कुल 39 सीटों में से पार्टी केवल चार सीटें ही जीत पाई। तीनों केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्रों में पार्टी का कमजोर प्रदर्शन बीजेपी के लिए चिंता का विषय बन गया है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार की 5 बड़ी वजहें

1. मंत्रियों और विधायकों का जनता से कमजोर जुड़ाव: सत्ता में होने के बावजूद कई मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में जनता का भरोसा कायम नहीं रख पाए। 17 राज्य मंत्रियों के क्षेत्रों में बीजेपी को झटका लगा।

2. UGC एक्ट और EWS आंदोलन का असर: UGC विवाद और EWS सरलीकरण आंदोलन को लेकर नाराजगी ने बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक, खासकर सवर्ण युवाओं के बीच पार्टी की मुश्किलें बढ़ाईं।

3. सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी: करीब तीन साल के शासन के बाद ग्रामीण इलाकों में सरकार के कामकाज को लेकर असंतोष सामने आया। चुनाव नतीजों में सत्ता विरोधी रुझान दिखाई दिया। 

4. लोकप्रिय योजनाओं और ग्रामीण मुद्दों पर कमजोर पकड़: स्वास्थ्य योजनाओं का कमजोर प्रबंधन, गांवों में सरकार की उपलब्धियां प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचना और किसानों-युवाओं के मुद्दों पर नाराजगी बीजेपी के लिए नुकसानदेह रही।

5. संगठन और स्थानीय नेतृत्व की कमजोरी: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी की छवि भी स्थानीय स्तर पर पार्टी को जीत नहीं दिला सकी। पुराने क्षेत्रीय नेताओं

Gajendra Singh Shekhawat, CM Bhajanlal Sharma, Bhupender Yadav
राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें