के. अन्नामलाई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

BJP अकेले नहीं जीतेगी 2026 का चुनाव! पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बयान से मचा हड़कंप, साउथ में बढ़ी हलचल

Tamil Nadu News: एक टीवी चैनल के साउथ कॉन्क्लेव 2025 में पहुंचे के. अन्नामलाई ने कहा कि 2026 का चुनाव एक 'क्लासिक केस' होगा जहां भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी।

अभिषेक सिंह

Tamil Nadu Politics: भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा 2026 का विधानसभा चुनाव अकेले नहीं जीत सकती। खास बात यह है कि यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी लगातार दक्षिण भारतीय राज्यों में विस्तार की कोशिशों में लगी हुई है।

एक टीवी चैनल के साउथ कॉन्क्लेव 2025 में पहुंचे अन्नामलाई ने कहा कि 2026 का चुनाव एक 'क्लासिक केस' होगा जहां भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विजय जैसे नए चेहरों के आने से चुनाव और रोमांचक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमके को सत्ता से बेदखल कर देना चाहिए।

बीजेपी-AIADMK का गठबंधन

खास बात यह है कि भाजपा ने राज्य में फिर से अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया है। कार्यक्रम के दौरान अन्नामलाई ने कहा कि यह पार्टी का बेहद व्यावहारिक फैसला है और इसके नतीजे 2026 में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'हम गठबंधन का हिस्सा हैं।' उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यह गठबंधन बेहद अहम है।

'2026 देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण'

उन्होंने कहा, 'अगर आपने मुझसे छह महीने पहले पूछा होता, तो मैं कई चुनाव भाजपा के अकेले लड़ने पर ज़ोर देता। लेकिन जब नेतृत्व सभी पक्षों की बात सुनता है और यह ध्यान में रखते हुए निर्णय लेता है कि 2026 देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तो अंततः नेता सबकी बात सुनकर ही निर्णय लेते हैं।'

ई पलानीस्वामी होंगे सीएम फेस

एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा, 'अमित शाह जी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि ईपीएस जी एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हम लोगों को भ्रमित नहीं कर सकते। पार्टी एक तरफ है, विचारधारा दूसरी तरफ। लोग एक नेता चाहते हैं और अगर वह ईपीएस हैं, तो हम उनका समर्थन करते हैं। वह 2026 में मुख्यमंत्री बनेंगे।'

आपको बता दें कि जब भारतीय जनता पार्टी ने अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन किया था तो तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट