अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी आग 
गुजरात

गुजरात : अहमदाबाद में 22 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 1 बुजुर्ग महिला की मौत, 22 अस्पताल में भर्ती

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । आज शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

राहुल गोस्वामी

अहमदाबाद: गुजरात से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां की राजधानी अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । इस बाबत पुलिस ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना' इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस नेआगे बताया कि, ‘‘आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।'' वहीं मामले पर अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट' में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। वहीं आज शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

जानकारी दें कि, बीते सोमवार को गुजरात के ही वडोदरा में स्थित इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना में एक व्यक्ति के झुलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिफाइनरी में आग के चलते तमाम एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। आग रिफाइनरी के एक टैंक में थी।लेकिन वह दूसरे टैंक में नहीं पहुंची थी ।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO