सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। 
फैक्ट चेक

अरुणाचल के पास चीनी सैन्य जमावड़े का दावा फेक, असल वीडियो PLA के उत्तरी चीन में हुए ड्रिल का

China Military Drill Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के पास सैन्य जमावड़े का बताकर शेयर किया जा रहा लेकिन फैक्ट-चेक में पता चला कि इसका भारत-चीन सीमा से संबंध नहीं।

हितेश तिवारी

China-India Border Fact Check : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के पास बड़े पैमाने पर सैन्य जमावड़ा शुरू कर दिया है। वीडियो में सैन्य वाहनों, रोबोटिक डॉग्स, ड्रोन और हथियारों से लैस सैनिक नजर आते हैं।

इसे एक्स और फेसबुक पर “भारत की सीमा के पास चीन की बड़ी कार्रवाई” बताकर शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का सच

फैक्ट-चेक जांच में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह गलत है। वायरल वीडियो चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की 78वीं ग्रुप आर्मी द्वारा किए गए सैन्य अभ्यास का फुटेज है, जो नवंबर 2025 में उत्तरी चीन के एक प्रशिक्षण मैदान में आयोजित किया गया था। CGTN Europe के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 13 नवंबर 2025 को अपलोड किए गए मूल वीडियो में साफ तौर पर बताया गया है कि यह एक लाइव-फायर ड्रिल का हिस्सा था, जिसमें रोबोटिक डॉग्स, लंबी दूरी तक उड़ने वाले ड्रोन और हाई-टेक उपकरणों का इस्तेमाल कर नई युद्ध रणनीतियों का परीक्षण किया गया।

इसके अलावा हमें इससे जुड़ी कई इंटरनेशल मीडिया रिपोर्ट मिलीं, जिसमें यही फुटेज दिखा। इसमें एयर-ग्राउंड जॉइंट ऑपरेशन और मानवयुक्त-मानवरहित उपकरणों का समन्वय उजागर किया गया। रिपोर्ट का लिंक...

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत

पड़ताल के दौरान हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स भी सर्च किए। सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं मिली, जिसमें बताया हो कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के पास बड़े पैमाने पर सैन्य जमावड़ा शुरू कर दिया है।

पड़ताल से साफ होता है कि वायरल वीडियो का भारत-चीन सीमा या अरुणाचल प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा भ्रामक है और इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z