Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में मायरा और कबीर को अपनी गलती का एहसास होने वाला है। दूसरी ओर नंदिनी-राघव और अभिरा-अरमान की भी हालात सही नहीं है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मुंबई भागकर गए मायरा और कबीर को अपने मां-पापा और परिवार वालों की याद सताने लगती है। दोनों को ही अपने माता-पिता की अहमियत समझने आने लगी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अचानक से मायरा और कबीर के सामने एक अंजान प्रेग्नेंट कपल आ जाएंगे, जहां लेडी लेबर पैन में तड़प रही होती है। कबीर और मायरा उस कपल की मदद के लिए सामने आते हैं।
सीरियल में आज की कहानी में ये अंजान कपल की सिटुएशन देख मायरा और कबीर को अपने माता-पिता की कीमत समझ आने लगती है। सीरियल के इस ट्रैक के बाद दोनों को अपने मां-पिता के प्यार का एहसास होता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में जहां मायरा-कबीर को अपने मां-पिता की याद आएंगी, वहीं अरमान और अभिरा भी अपनी बेटी की याद में तड़प उठेगें। अरमान अपनी बेटी की सारी गलतियों को माफ करने के लिए तैयार हो जाएगा।
ये रिश्ता के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा को फोन में मायरा के मिस कॉल नजर आ जाते हैं। साथ ही फोन में मायरा का वॉइसनोट भी मिलता है। हालांकि इस वॉइसनोट को सुनकर अभिरा पूरी तरह टूट जाएंगी, लेकिन अरमान अभिरा को मायरा के दर्द का एहसास करवाएंगा।
अब सीरियल की आगे की कहानी में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपनी गलतियों को समझकर कबीर-मायरा अपने रास्ते अलग करते है या नहीं। क्या दोनों अपने परिवार की खुशी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देंगे या सीरियल में एक नई कहानी शुरू होगी? क्या दोनों परिवार अपनी आपसी दुश्मनी भूलाकर अपनी बच्चों की खुशी के लिए पिछली सारी गलतियों को भूल जाएंगे?