तनुश्री दत्ता के 'इविल डेड' वाले बयान पर बवाल, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

AICWA Slams Tanushree Dutta: ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता द्वारा उन्हें 'इविल डेड' कहे जाने पर सख्त विरोध जताया और इसे अमानवीय करार दिया है।
Tanushree Dutta Evil Dead remark
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tanushree Dutta Evil Dead Remark: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक हुए निधन से पूरा देश और फिल्म इंडस्ट्री गहरे शोक में डूबी हुई है। इसी बीच पूर्व एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के एक बयान ने मनोरंजन जगत में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

तनुश्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नाना पाटेकर के लिए 'इविल डेड' जैसे तीखे शब्दों का उपयोग किया। उनके इस रवैये पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी एआईसीडब्ल्यूए ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन करार दिया है।

सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने तनुश्री को दी कड़ी नसीहत

संस्थान के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता द्वारा जारी बयान में तनुश्री दत्ता की भाषा की सख्त निंदा की गई है। संस्था ने साफ शब्दों में कहा कि किसी व्यक्ति के दुनिया से चले जाने के बाद उसके लिए इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना इंसानियत के बुनियादी नियमों के खिलाफ है। असोसिएशन ने तनुश्री को अपनी भाषा पर कंट्रोल रखने की सलाह देते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में आज तक किसी कलाकार के निधन पर इतना घटिया बयान किसी ने नहीं दिया था।

Tanushree Dutta Evil Dead remark
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, सातवें दिन की कमाई के बाद 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

एआईसीडब्ल्यूए ने छोटी मानसिकता का लगाया आरोप

एआईसीडब्ल्यूए ने तनुश्री दत्ता द्वारा अपनी पर्सनल और प्रॉफेशनल प्रतिबद्धताओं का जिक्र करने पर भी तीखा हमला बोला। असोसिएशन ने कहा कि जब पूरा देश और फिल्म इंडस्ट्री एक महान कलाकार को खोने का शोक मना रही है, तब अपने कार्यक्रमों और लखनऊ दौरे का प्रचार करना एक बेहद छोटी मानसिकता को दर्शाता है। संस्था ने इसे चीप पॉपुलेरिटी हासिल करने का एक तरीका बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई।

मीटू विवाद से जुड़ी रही है दोनों पुराने विवाद

दरअसल साल 2018 में भारत में चले मीटू कैंपेन के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि नाना पाटेकर ने हमेशा इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया था। उसी पुरानी कड़वाहट के चलते तनुश्री ने उनके निधन के बाद भी अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसे अब सिने कर्मचारियों के संगठन ने पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन मानते हुए खारिज कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com