YRKKH Spoiler: अभिरा ने अरमान से बोला झूठ, क्या परिवार की याद में घर वापस लौटेंगे मायरा और कबीर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा और कबीर के मुंबई भागने के बाद कहानी में नया मोड़ आने वाला है। अरमान को पैनिक अटैक, अभिरा का झूठ और वायरल वीडियो मायरा तक पहुंचने से हंगामा बढ़ेगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक नया हंगामा देखने के लिए मिलने वाला है। मायरा और कबीर के मुंबई भागने का ट्रैक रबड़ की तरह खींचा जा रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कबीर और मायरा के मुंबई भागने के बाद से ही अरमान की तबीयत पर इसका गहरा असर होता हुआ दिखायी दे रहा है। मुंबई पहुंचकर कबीर को इंटरशिप तो मिल गई, लेकिन उसे इसके बदले कोई पैसे नहीं मिलेंगे।

कबीर ने मायरा से छुपाया सच

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में कबीर मायरा से लड़ाई वाली बात को लेकर झूठ बोल देता है। दरअसल कबीर की मुंबई में कुछ लड़को से उसके परिवार के ब्रांड रसबोरा पर गलत टिप्पणी करने को लेकर लड़ाई हो जाती है। लेकिन वो मायरा से ये सच छिपा लेता है।

अभिरा ने अरमान से बोला झूठ

मायरा के मुंबई जाने के बाद से अरमान को टेंशन के कारण पैनिक अटैक आते है, जिसके कारण डॉक्टर उसे बेडरेस्ट की सलाह देते हैं। अभिरा अरमान से झूठ बोलती है कि मायरा जोधपुर में है। हालांकि अरमान तुरंत ही अभिरा का ये झूठ पकड़ लेता है। अरमान समझ जाता है कि अभिरा उससे झूठ बोल रही है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
Bigg Boss 20: स्पेशल टास्क में लव गिल ने खेला मास्टरस्ट्रोक, राशन टास्क में हुआ जबरदस्त हंगामा

नंदिनी-राघव के बीच हुई जोरदार बहस

वहीं दूसरी ओर दमानी परिवार में भी सभी का यही हाल है। कबीर की मां नंदिनी का रो-रोकर हाल बेहाल है, तो वहीं उसका पिता शराब के नशे में चूर है। नंदिनी कबीर के मुंबई भागने का दोषी राघव और उसके परिवार पर मढ़ती है। हालांकि बाद में वो अपने पति से कबीर को घर वापस लेकर आने की भी अपील करती है।

अभिरा की वायरल वीडियो पहुंची मायरा के पास

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा की टोल नाके पर बहस वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ये वायरल वीडियो मायरा तक भी पहुंच जाती है। जिसके बाद वो अपनी मां को ऑडियो मैसेज भेजकर उसे ना ढूंढने की बात कहती है। दूसरी ओर मायरा और कबीर भी अपने परिवार वालों की हालत नजरअंदाज करके एक-दूसरे के साथ स्पेशल मोमेंट एंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com