YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, मायरा और कबीर को भी सतायी घर की याद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा-कबीर के मुंबई भागने से दोनों परिवार परेशान हैं। अभिरा बेटी की याद में टूट गई है, नंदिनी बेटे का इंतजार कर रही है और कृष अपनी ही भाभी से बदले की तैयारी में है।
YRKKH Spoiler Abhira
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार की टेंशन दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर मायरा और कबीर को भी घरवालों की याद सताने लगी है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा और कबीर घरवालों को बिना बताए मुंबई भाग गए हैं। जिसके कारण मायरा-अभिरा और राघव-नंदिनी की चिंता बढ़ते जा रही है। बेहोशी की हालत में भी अरमान सिर्फ अपनी बेटी मायरा का ही नाम ले रहा है।

अभिरा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा- अरमान का हाल बेहाल हो गया है। एक बार जहां खुद को मजबूत दिखा रही अभिरा भी पूरी तरह टूट जाएगी। मायरा की याद में अभिरा का रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा। दादीसा कावेरी अभिरा को समझाएगी। इतना ही नहीं अरमान भी बेहोशी की हालत में सिर्फ अपनी मायरा को ही याद करता है। वहीं दमानी हाउस में भी नंदिनी गेट पर खड़े होकर अपने बेटे का बेसब्री से इंतजार करती है और राघव नशे में चुर होकर घर लौटता है।

कृष फिर से लेगा अभिरा-अरमान से बदला

आज के एपिसोड में कृष को तान्या का पीछा करते हुए दिखाया जाने वाला है। जहां तान्या कृष के सामने ऐसी बात कह देती है, जिससे उसका अरमान-अभिरा को लेकर गुस्सा और भी ज्यादा भड़क जाएगा। कृष तान्या की बात सुनकर अभिरा से बदला लेने का फैसला ले लेगा।

YRKKH Spoiler Abhira
पाकिस्तान को लेकर क्या सोचते हैं मीका सिंह, सिंगर ने परफॉर्म करने के लिए बताया पाकिस्तान जाने का कारण

मायरा कबीर को भी सतायी मां की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और कबीर मुंबई भाग गए हैं। हालांकि वहां पहुंचकर भी दोनों को ना चाहते हुए भी अपने घरवालों की याद सताने लगती है। वो दोनों भी अपने घरवालों को याद करके टेंशन लेते हुए नजर आएगे।

क्या घर लौटेगें मायरा कबीर?

ये रिश्ता के फैंस आगे की कहानी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई पहुंचकर मायरा-कबीर अपनी कठिन जिंदगी को जीने के लिए तैयार होते है या फिर हार मानकर अपने-अपने घर लौटेगें? क्या अपने घरवालों की परेशानी जाकर भी दोनों अपने परिवार को नजरअंदाज करेंगे?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com