पूजा बत्रा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: 18 साल में जीता मिस इंडिया इंटरनेशनल, ऐसे शुरू हुआ पूजा बत्रा का फिल्मी करियर

Pooja Batra Birthday: पूजा बत्रा ने 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 1993 का खिताब जीतकर ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा। रहीं पूजा ने करीब 250 विज्ञापनों में काम किया।

सोनाली झा

Pooja Batra Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा उन चंद एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने मॉडलिंग से फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाई। भले ही वह आज फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस झलक सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। सोमवार को पूजा बत्रा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके फिल्मी और पर्सनल सफर के बारे में।

पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ था। उनके पिता रवि बत्रा भारतीय सेना में अधिकारी थे और मां नीलम बत्रा भी एक मॉडल रह चुकी हैं। शायद यही वजह रही कि पूजा को मॉडलिंग का जुनून बचपन से ही था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब में की और 18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

पूजा बत्रा का मॉडलिंग करियर

साल 1993 में पूजा ने फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता और मिस एशिया पैसिफिक में तीसरी रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया। पूजा वही मॉडल हैं जिन्होंने भारत में पहली बार ‘हेड एंड शोल्डर्स’ शैम्पू लॉन्च किया था। उन्होंने करीब 250 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान लिरिल साबुन के विज्ञापन से मिली, जिसमें उनकी मुस्कान और फ्रेश लुक आज भी लोगों को याद है।

पूजा बत्रा की फिल्में

मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद पूजा ने फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने साल 1997 में अनिल कपूर स्टारर ‘विरासत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म सुपरहिट रही और पूजा को तुरंत पहचान मिल गई। इसके बाद वह चंद्रलेखा, आई हसीना मान जाएगी, मेघम, नायक और तलाश जैसी फिल्मों में नजर आईं। पूजा की सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया।

पूजा बत्रा की पर्सनल लाइफ

हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ ने उनके करियर की रफ्तार को रोक दिया। साल 2003 में पूजा ने अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर सोनू एस. अहलूवालिया से शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आई और 2011 में उनका तलाक हो गया। कई सालों बाद पूजा की जिंदगी में फिर से प्यार लौटा। साल 2019 में उन्होंने अभिनेता नवाब शाह से शादी की। आज पूजा बत्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फिटनेस, स्टाइल और ट्रेवल फोटोज से फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें