पोपटलाल की शादी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

क्या खत्म होगा सालों का इंतजार? TMKOC में पोपटलाल की शादी पर आया बड़ा ट्विस्ट

Popatlal Marriage Twist: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में पोपटलाल की शादी को लेकर फिर नया ट्विस्ट आया है। अभिनेता श्याम पाठक ने संकेत दिया है कि आने वाले एपिसोड्स में कहानी बड़ा मोड़ लेगी।

सोनाली झा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो के हर किरदार की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है, लेकिन जिस ट्रैक का दर्शक सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह है पत्रकार पोपटलाल की शादी। बीते कई सालों से उनकी शादी को लेकर कहानी में कई बार उम्मीदें जगीं, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आ ही गई।

अब एक बार फिर दर्शकों को लग रहा है कि शायद इस बार पोपटलाल की किस्मत बदलने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पोपटलाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम पाठक ने इस ट्रैक को लेकर बड़ा इशारा दिया है। उन्होंने बताया कि आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक मजबूत मोड़ लेने वाली है। मजाकिया अंदाज में श्याम पाठक ने कहा कि दर्शक उन्हें दूल्हे के लिबास में देख जरूर रहे हैं, लेकिन असली सस्पेंस अभी बाकी है।

पोपटलाल की शादी

उन्होंने यह भी साफ किया कि यह तय नहीं है कि इस बार शादी होगी या फिर कोई नई रुकावट सामने आएगी। श्याम पाठक के मुताबिक, पोपटलाल का किरदार बेहद पॉजिटिव और उम्मीद से भरा हुआ है। तमाम नाकामियों के बावजूद वह कभी हिम्मत नहीं हारता। उसे पूरा भरोसा है कि एक दिन उसकी शादी जरूर होगी। पोपटलाल भगवान से भी दिल की बात करता रहता है और अपनी मनोकामना पूरी होने का विश्वास बनाए रखता है।

श्याम पाठक की असल जिंदगी

इस इंटरव्यू में श्याम पाठक ने अपनी असल जिंदगी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि रोज़ एक ही किरदार निभाना आसान नहीं होता, लेकिन उनका थिएटर बैकग्राउंड इसमें उनकी काफी मदद करता है। कैमरा ऑन होते ही वह पूरी तरह पोपटलाल बन जाते हैं और ‘कट’ होते ही फिर से श्याम पाठक। उन्होंने साफ किया कि असल जिंदगी में वह पोपटलाल से बिल्कुल अलग हैं और यही अंतर इस किरदार को निभाने में उन्हें मज़ा देता है।

श्याम पाठक की अपने को-स्टार्स के साथ बॉन्डिंग

सेट पर श्याम पाठक की अपने को-स्टार्स दिलीप जोशी, मंदार चांदवडकर और अमित भट्ट के साथ शानदार बॉन्डिंग है। चारों सालों से एक ही मेकअप रूम शेयर कर रहे हैं, जिससे उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन भी साफ नजर आती है। अब दर्शकों की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई इस बार पोपटलाल की शादी होगी या फिर इंतजार और लंबा खिंचेगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत