फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

7वें दिन धीमी पड़ी ‘द वन’ की रफ्तार, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

The Vvaan Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर थ्रिलर फिल्म द वान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 7वें दिन 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल आंकड़ा 63.57 करोड़ पहुंच गया है।

यति सिंह

Sidharth Malhotra The Vvaan Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़े सितारों की फिल्में जब रिलीज होती हैं, तो शुरुआती वीकेंड में दर्शकों का भारी भीड़ देखने को मिलता है। हालांकि असली टेस्ट वर्किंग डेज में होता है जब फिल्म की कहानी और वर्ड ऑफ माउथ उसका भविष्य तय करते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की एक्शन थ्रिलर फिल्म द वान के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। शुरुआती 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 7वें दिन के आंकड़ों ने मेकर्स की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है।

वीकेंड में दिखाया था जबरदस्त जलवा

फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की थी और पहले 3 दिनों तक दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। वीकेंड के दौरान टिकट खिड़की पर दर्शकों की लंबी लाइनें देखी गईं, जिससे लगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी।

शुरुआती दिनों की मजबूत कमाई के दम पर फिल्म ने काफी कम समय में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फैंस को उम्मीद थी कि यह ट्रेंड पूरे हफ्ते बरकरार रहेगा, लेकिन वर्किंग डेज की शुरुआत होते ही स्थिति बदलने लगी।

7वें दिन थमी कमाई की रफ्तार

हफ्ते के शुरुआत से ही फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की दैनिक कमाई में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था, जो गुरुवार यानी 7वें दिन आकर और साफ हो गया। सैक्निल्क के आंकड़ों के अनुसार 7वें दिन फिल्म ने देशभर में लगभग 4.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

हालांकि पिछले दिन की तुलना में यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन शुरुआती वीकेंड के आंकड़ों से तुलना करें तो सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी काफी कम हुई है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल भारत कमाई अब 63.57 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।

आने वाले वीकेंड से जगी मेकर्स की उम्मीदें

7वें दिन की सुस्ती के बावजूद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म की नजरें अब आने वाले दूसरे वीकेंड पर टिकी हुई हैं। चूंकि शुक्रवार से सिनेमाघरों में फुटफॉल्स बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए निर्माता उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शक एक बार फिर थियेटर्स का रुख करेंगे। अगर फिल्म दूसरे वीकेंड में वापसी करने में सफल रहती है, तो यह अपने कुल कलेक्शन को एक सम्मानजनक आंकड़े तक पहुंचा सकती है।

Weather Update: कहीं 40 डिग्री गर्मी, कहीं -4°C ठंड तो कहीं बाढ़, 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

12 साल में कितना बदला भारत, स्वच्छ भारत मिशन ने बदली गांव-शहरों की तस्वीर, आंकड़ों में समझें असर

काशी विद्यापीठ का वो सफर, जिसने दिया उन्हें शास्त्री का नाम, प्रधानमंत्री होते हुए भी साइकिल से जाते थे बाजार

Lal Bahadur Shastri: सरनेम नहीं, शिक्षा की उपाधि था शास्त्री! जानें देश के दूसरे PM के नाम की दिलचस्प कहानी

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू