सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने 5वें दिन पकड़ी रफ्तार, 50 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Siddharth Malhotra The Vvaan Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का जलवा जारी है। फिल्म 5वें दिन 44 करोड़ पार कर 50 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।
The Vvaan Box Office Collection
फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Vvaan Box Office Collection Day 5: दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब हो रही है। बिहार की लोककथाओं और रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को एक अलग ही थ्रिल का अहसास करा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अहम भूमिकाओं से सजी इस फिल्म को शुरुआती दिनों से ही सिनेमाघरों में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहे है।

वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म वर्किंग डेज में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 5वें दिन भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को नहीं मिली और इसने साबित कर दिया कि दर्शक फिल्म की कहानी को बेहद पसंद कर रहे हैं।

सिनेमाघरों में चला सिद्धार्थ और तमन्ना का जादू

फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन की शुरुआत की थी। 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद रविवार को इसने 14.35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। पांचवें दिन मंगलवार को भी फिल्म ने लगभग 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अब तक के कुल आंकड़ों के अनुसार फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 44.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 53 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। फिल्म की यह लगातार रफ्तार इशारा करती है कि यह जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

सस्पेंस के साथ लोक कथाओं के अनोखा संगम बनी फिल्म

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की कहानी बॉलीवुड फिल्मों से काफी अलग है। यह फिल्म बिहार के ग्रामीण अंचलों में प्रचलित बाण देवी मंदिर की मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म में लोककथाओं के साथ अलौकिक शक्तियों और रहस्य का ऐसा ताना-बाना बुना गया है।

टीवीएफ के बैनर तले बनी यह पहली बड़ी थिएट्रिकल फिल्म है। इसके साथ ही डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने भी इस फीचर फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपना सफल डेब्यू किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी और श्वेता तिवारी जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है।

The Vvaan Box Office Collection
इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ी, लंदन के अस्पताल में भर्ती

विश्व में फिल्म का बज और आगे की उम्मीदें

भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को खूब तारीफे मिल रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी यह फिल्म तेजी से नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। मासेज और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी अच्छी बनी हुई है।

खबरों के अनुसार पहला वीकेंड होते-होते यह फिल्म भारत में 50 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। दर्शक न सिर्फ सिद्धार्थ और तमन्ना की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com