'द वन' ने मंडे टेस्ट किया पास, सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ने 4 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Tamannaah Bhatia The Vvaan Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने मंडे टेस्ट पास करते हुए 4 दिनों में 50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया।
The Vvaan Box Office Collection
फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Vvaan Box Office Collection Day 4: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की थ्रिलर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार मनोरंजन कर रही है। पहले 3 दिनों के वीकेंड में बेहतरीन कमाई दर्ज करने के बाद सोमवार यानी चौथे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।

लोक कथाओं पर आधारित इस थ्रिलर कहानी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने उम्मीद के अनुसार कलेक्शन करते हुए साबित कर दिया है कि इसे दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

मंडे टेस्ट पास कर फिल्म ने की शानदार कमाई

फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो वर्किंग डे होने के बावजूद इसने शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को देश भर में फिल्म ने लगभग 4.70 से 5.25 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन किया।

वीकेंड के मुकाबले गिरावट के बाद भी यह आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है। इस कलेक्शन के साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई लगभग 38 से 39 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जबकि देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 46 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशी कलेक्शन को शामिल करने के बाद 'द वॉन' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4 दिनों के भीतर 50.35 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के इस ज्वॉइंट प्रोजेक्ट को मास सेंटर्स और खासकर बिहार जैसे राज्यों में खूब प्यार मिल रहा है। सिद्धार्थ की पिछली फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म की कमाई का ग्राफ काफी बेहतर नजर आ रहा है।

The Vvaan Box Office Collection
'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 5 दिनों में फिल्म ने पार किया 140 करोड़ का आंकड़ा, एक्टर नानी का चला जादू

दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी है थ्रिलर फिल्म

'पंचायत' फेम डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक ऐसे शहर में रहने वाले व्यक्ति की कहानी है, जो अपने पैतृक गांव लौटता है। गांव के पास स्थित एक रहस्यमयी जंगल और उससे जुड़ी लोक मान्यताओं के आसपास फिल्म का पूरा ताना-बाना बुना गया है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ-साथ अनुप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीश पॉल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। मेकर्स को भरोसा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com