BIG BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में आतंकी लतीफ भट ढेर

BIG BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में आतंकी लतीफ भट ढेर
Lashkar terrorist Latif Bhat
लश्कर आतंकी लतीफ भटसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान आतंकी लतीफ भट को मार गिराया है। पुलिस को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। इलाके की घेराबंदी के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा स्थानीय आतंकी लतीफ एक मस्जिद के अंदर जा छिपा। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद से इलाके में मुठभेड़ की स्थिति बनी हुई है।

इलाके को घेर कर की गई कार्रवाई

कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनायत अली के मुताबिक, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रणनीति के तहत पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकी को बाहर निकालने के लिए बातचीत का रास्ता भी अपनाया गया। SSP ने खुद वीडियो कॉल के जरिए उससे संपर्क किया और काफी देर तक समझाने की कोशिश की। उसे बताया गया कि वह अभी युवा है और उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी है। वह हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकता है।

तड़के 2:45 बजे मस्जिद से शुरू हुई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, बातचीत के बावजूद आतंकी ने आत्मसमर्पण नहीं किया। वह मस्जिद के भीतर चला गया और तड़के करीब 2:45 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षा बल बेहद संयम के साथ कार्रवाई की गई।

एक साल पहले लश्कर में हुआ था शामिल

SSP अनायत अली ने बताया कि लतीफ 18 नवंबर 2025 को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार, वह सीमा पार से निर्देश प्राप्त कर रहा था। उसका मकसद कई बड़े हमलों को अंजाम देकर क्षेत्र में शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना था। पुलिस ने इस कार्रवाई को साल 2026 की बड़ी सफलताओं में से एक बताया है।

खबर को अपडेट की जा रही है।