सोशल मीडिया पर गूंजा द बंगाल फाइल्स 
मनोरंजन

Twitter Reaction: सोशल मीडिया पर गूंजा द बंगाल फाइल्स, लोगों ने बताया दिल दहला देने वाली फिल्म

The Bengal Files Twitter Reaction: विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। दर्शकों ने इसे दिल दहला देने वाली, हार्ड-हिटिंग और सच्चाई उजागर करने वाली फिल्म बताया।

सोनाली झा

The Bengal Files X Review: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई तरह की चर्चाओं और विवादों में रही, लेकिन अब जब दर्शक इसे देख रहे हैं तो सोशल मीडिया पर इसके पक्ष में जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म को देखकर लौटे दर्शकों ने इसे हार्ड-हिटिंग, गंभीर और सच्चाई को उजागर करने वाली फिल्म बताया है।

एक्स यानि पूर्व ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आईना है। यह दिखाती है कि बंगाल के रक्तरंजित अतीत को संयोग से नहीं, बल्कि साजिश के तहत दबा दिया गया। यह फिल्म आपको न सिर्फ उस दौर पर गुस्सा दिलाती है, बल्कि उन लोगों पर भी जो आज तक झूठ का बचाव कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी कि यह फिल्म शानदार और बेहद गंभीर है। इसे देखकर आप अंदर तक हिल जाएंगे। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए ताकि इतिहास के उस दर्दनाक हिस्से को समझ सकें।

दिल दहला देने वाली कहानी

कुछ दर्शकों ने फिल्म को दिल दहला देने वाला अनुभव बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को अपनी तीव्रता, बेहतरीन कहानी और दमदार दृश्यों के साथ जीवंत कर देती है। दर्शकों ने फिल्म के निर्देशन की जमकर सराहना की और साथ ही पल्लवी जोशी व नमाशी चक्रवर्ती के अभिनय को भी बेहतरीन बताया।

किस पर आधारित है फिल्म

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म में उस दौर की सच्चाई और विभाजन के समय हुई त्रासदियों को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, नमाशी चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, पुनीत इस्सर, सास्वता चटर्जी, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी का तीसरा और अंतिम हिस्सा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें