‘द बंगाल फाइल्स’ में दंगे का सीन चुनौती से कम नहीं, पल्लवी जोशी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

Pallavi Joshi Film: द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और उसके बाद भड़के दंगों पर आधारित है।
‘द बंगाल फाइल्स’ में दंगे का सीन चुनौती से कम नहीं, पल्लवी जोशी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां
पल्लवी जोशी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां
Published on
Updated on

Pallavi Joshi Painful Story: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और उसके बाद भड़के दंगों पर आधारित है, जिनमें हजारों लोगों की जान गई थी। फिल्म में अहम किरदार निभा रहीं पल्लवी जोशी ने बताया कि दंगों के सीन शूट करना उनके लिए बेहद मुश्किल और इमोशनल अनुभव रहा।

पल्लवी जोशी ने बताया कि हमने सुना था कि हजारों लोग मारे गए थे। उन्हें इतनी बड़ी संख्या में दिखाना चुनौतीपूर्ण था। हमारे पास डमी बॉडीज भी थीं और कई एक्स्ट्रा कलाकार भी शव के रूप में पड़े थे। उन्हें काला करना पड़ा और उन पर नकली खून डाला गया। हर बार लगता था कि यह जख्म असली लग रहा है या नहीं। हमने इसे असली बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।

द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के किरदार भी नजर आते हैं। अनुपम खेर इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनकी झलक और दमदार डायलॉग्स साफ तौर पर यह संकेत देते हैं कि फिल्म में उनके किरदार की अहम भूमिका होगी। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है, जिनके अभिनय को दर्शक पहले भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में खूब सराह चुके हैं।

बड़े कलाकारों की टोली

पल्लवी ने आगे कहा कि जब वे सीन याद आते हैं तो आज भी रूह कांप उठती है। हमने जितने शव दिखाए हैं, वास्तव में उतने ही लोग मरे थे। यह सोचकर रात को नींद नहीं आती कि हमने जो शूट किया, वही असलियत में हुआ था। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। इसे अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

‘फाइल्स ट्रायोलॉजी’ का हिस्सा

‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रायोलॉजी का हिस्सा है। इससे पहले उनकी ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच गहरी छाप छोड़ी थी। अब ‘द बंगाल फाइल्स’ से भी दर्शकों को बेहद इमोशनल और रियलिस्टिक अनुभव मिलने की उम्मीद है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com