पाखी हेगड़े, तेज प्रताप यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

भोजपुरी की इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे तेज प्रताप यादव! बताया अपनी फेवरेट हीरोइन, मजेदार VIDEO वायरल

Tej Pratap Yadav News: हाल ही में एक शो के दौरान होस्ट ने तेज प्रताप से उनकी फेवरेट अभिनेत्री के बारे में पूछा। तब तेज प्रताप ने बिना हिचकिचाहट भोजपुरी एक्टेस पाखी हेगड़े को अपनी फेवरेट बताया।

स्नेहा मौर्या

Tej Pratap Yadav Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने शोज के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक टीवी शो में नजर आईं, जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर तेज प्रताप ने पाखी को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताया, जिससे पाखी और उनके फैंस दोनों बेहद खुश हुए।

पाखी ने इस खास पल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। वीडियो में दिखा कि होस्ट ने तेज प्रताप से उनकी फेवरेट अभिनेत्री के बारे में पूछा, तो उन्होंने बिना हिचकिचाहट कहा, “भोजपुरी में तो पाखी जी हमारी फेवरेट हैं।”

पाखी ने तेज प्रताप को कहा धन्यवाद

दरअसल, इस बयान ने पाखी के लिए गर्व का क्षण पैदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में तेज प्रताप का धन्यवाद करते हुए लिखा, “थैंक यू सो मच तेज प्रताप यादव जी, इतने आदर और सम्मान के लिए। आपकी सादगी और देसी अंदाज में आपके पिता, लालू प्रसाद यादव की झलक दिखती है।”

पाखी ने आगे बताया कि उनके लिए यह कोई नया अनुभव नहीं है। इससे पहले उनके लिए लालू प्रसाद यादव ने भी टीवी चैनल महुआ के कार्यक्रम ‘सुरसंग्राम’ में तारीफ की थी। पाखी ने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और यह उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

फैंस ने वीडियो पर किया रिएक्ट

फैंस के लिए यह शो और भी खास हो गया जब पाखी और तेज प्रताप की देसी अंदाज में कॉमेडी देखने को मिली। पाखी ने अपने फैंस से अनुरोध किया कि वह इस एपिसोड को देखें और कमेंट्स में अपनी राय साझा करें। यह एपिसोड ‘जेपी यादव ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

एक्टर का फिल्मी करियर

इन सबके बीच अगर पाखी हेगड़े के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘भईया हमार दयावान’ थी, जिसमें उन्होंने मनोज तिवारी के साथ काम किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट