आखिर कौन बनेगा 'सिंगल सलमा' का बालम? पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर में मचेगा धमाल

हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंगल सलमा’ का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी।
huma qureshi
हुमा कुरैशी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Huma Qureshi Upcoming Film: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिंगल सलमा’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और रिलीज डेट साझा किया है, जिससे फिल्म के फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

स्टार स्टूडियो18 ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए बताया कि फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, “लखनऊ और लंडन – दो शहर, दो लड़के और एक सवाल – आखिर कौन बनेगा सिंगल सलमा का बलमा? किससे होगी सलमा की शादी? ट्रेलर कल रिलीज होगा।”

हुमा कुरैशी ने फिल्म का शेयर किया पोस्ट

पोस्टर में हुमा कुरैशी बेहद सहज और स्वाभाविक अंदाज में नजर आ रही हैं। वे एक बेंच पर बैठी हैं, जैसे किसी गाड़ी का इंतजार कर रही हों। उनके बगल में एक पुराना सूटकेस रखा है। पोस्टर में पीछे अन्य कलाकार खड़े हैं, जो सलमा के जीवन के आने वाले ट्विस्ट और घटनाओं का संकेत दे रहे हैं।

फिल्म का प्रोडक्शन भी शानदार है। इसे आलोक जैन, अजीत अंधरे, साकिब सलीम, 3 एंटरटेनमेंट, लालालैंड एंटरटेनमेंट और फिरुजी खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह जैसे कलाकार भी हैं, जो फिल्म में कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का लगाएंगे।

आपको बता दें, फिल्म ‘सिंगल सलमा’ की कहानी रोमांस और कॉमेडी का सही मिश्रण पेश करने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हुमा कुरैशी एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस और स्टार पावर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

इन सबके बीच अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा की पिछली रिलीज फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म में उन्होंने अरशद वारसी, अक्षय कुमार और अमृता राव के साथ काम किया। ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रैंचाइज़ी साल 2013 में शुरू हुई थी। पहली फिल्म में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। इसका दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार शामिल हुए। तीसरे पार्ट में हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे नजर आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com