तेज प्रताप ने खाई गीता और भगवान कृष्ण की कसम, राजद में वापसी के सवाल पर बोले- बुलाएंगे तो...

Bihar news: तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव की सियासी विरासत को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने कसम खाकर कह दिया है कि वो राजद में कभी नहीं जाएंगे।
तेज प्रताप ने खाई गीता और भगवान कृष्ण की कसम, राजद में वापसी के सवाल पर बोले- बुलाएंगे तो...
तेज प्रताप यादव( फोटो- सोशल मीडिय)
Published on: 
Updated on: 

Tej Pratap Yadav News: बिहार का चुनावी समर मुहाने पर दस्तक दे रहा है, इधर लालू प्रसाद यादव के घर में महाभारत छिड़ी हुई है। रोहिणी आचार्य की नाराजगी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई थी कि तेज प्रताप यादव ने एक और ऐलान कर दिया। राजद से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति दल का गठन किया है। इस बीच उन्होंने राजद में वापसी को लेकर बड़ा बात कह दी है।

एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब हम राजद में कभी नहीं जाना चाहेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हम गीता और भगवान कृष्ण की कसम खाकर कहते हैं कि दोबारा राजद में नहीं जाएंगे। तेज प्रताप ने आगे कहा कि अगर मुझे राजद में कोई बुलाता है तो भी नहीं जाउंगा।

'माता-पिता से बैर नहीं'

इस दौरान तेज प्रताप ने भाई तेजस्वी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयानों में तेजस्वी से नाराजगी साफ झलक रही थी। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को लेकर कहा कि मेरे मां और पिता मेरे लिए भगवान हैं। मैं सदैव उनकी तस्वीर साथ रखता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी पॉलिटिक्स अलग है और माता-पिता का प्रेम अलग है।

प्रेमिका के साथ फेसबुक पर डाली थी तस्वीर

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने कुछ दिनों सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव से अपने प्रेम संबंधों का खुलासा किया था। उन्होंने फेसबुक पर प्रेमिका अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके बाद से लालू परिवार में बवाल हो गया। तस्वीर शेयर करने के कुछ घंटों बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को आधिकारिक तौर पर पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था। तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल करने की जानकारी लालू प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी।

तेजस्वी यादव की टीम को तेज प्रताप के निशाने पर

हालांकि लालू प्रसाद यादव की सोशल मीडिया पोस्ट पर तेज प्रताप यादव का कहना है कि पिता जी सोशल मीडिया नहीं चलाते हैं। उनका सोशल मीडिया कोई और हैंडल करता है। उनका सीधा इशारा तेजस्वी यादव की टीम की तरफ था। शुरूआत के दिनों में वो तेजस्वी पर जुबानी हमला करने से बचते थे, उनके निशाने पर राजद से राज्यसभा सांसद संजय यादव रहते थे और अब भी हैं। तेज प्रताप खुद पर हुए एक्शन के लिए तेजस्वी यादव की टीम को जिम्मेदार मानते हैं, जिसमें संजय यादव का नाम वे प्रमुखता से लेते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com