खूबसूरती के जादू से करियर की बुलंदियों पर पहुंचीं पाखी हेगड़े, फिर हुई इंडस्ट्री से गायब

पाखी हेगड़े आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली पाखी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
Pakhi Hegde Birthday Special
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्रियां ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। भोजपुरी में अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली पाखी हेगड़े की भोजपुरी फिल्मों में तूती बोलती थीं। हर फिल्म का अहम हिस्सा मानी जाने वाली पाखी ने अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में जादू चलाया, लेकिन अचानक उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना ली। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

भोजपुरी सिनेमा ने दिलाई पहचान

5 मार्च 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी पाखी हेगड़े ने कई टेलीविजन धारावाहिकों, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम किया है। लेकिन मुख्य रूप से उन्हें पहचान भोजपुरी सिनेमा ने दी। बिहारी और भोजपुरी सिनेमा में नजर आ चुकीं पाखी ने अब तक कुछ हिंदी और मराठी फिल्में भी की हैं। उनकी ज्यादातर भूमिकाएं महिला प्रधान के साथ-साथ सशक्त महिला प्रधान फिल्मों में भी रही हैं।

भोजपुरी के बड़े स्टार्स के साथ जमी जोड़ी

भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, निरहुआ, पवन सिंह और रवि किशन जैसे बड़े स्टार्स के साथ एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की खूब जोड़ी जमीं, लेकिन एक्ट्रेस का नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ज्यादा जोड़ा गया। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर पर्दे पर दोनों रोमांटिक दिखते थे, इसलिए कई लोग असल जिंदगी में भी उन्हें निरहुआ की पत्नी मानने लगे थे। पाखी ने भोजपुरी में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भी काम किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'गंगा देवी' में बिग बी की बहू का किरदार निभाया था।

सिंगल मदर हैं पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े करियर के पीक में अभिनेता उमेश हेगड़े से शादी की, जिनसे उनकी दो प्यारी बेटियां हैं। लेकिन कुछ सालों बाद एक्ट्रेस अपने पति से अलग रहने लगीं क्योंकि उमेश के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी नहीं थी। हालांकि, उमेश से अलग होने के बाद पाखी हेगड़े ने कभी दूसरी शादी में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह अपने सिंगल स्टेटस को बेहतर तरीके से एन्जॉय करती हैं। लेकिन ये भी सच है कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही है, निजी जिंदगी में उन्होंने उतने ही उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब वह सिंगल मदर बनकर अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों को अपने दम पर पढ़ाया है और वे भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।

टीवी इंडस्ट्री में आ रही है नजर

पाखी हेगड़े आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली पाखी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और शोहरत की बुलंदियां हासिल कीं। पाखी अब तक बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ तमिल और मराठी इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। अब एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने अपना रुख टीवी की दुनिया की ओर कर लिया है। पाखी दोबारा एक्टिंग में लौट आई हैं और टीवी शो 'रज्जो' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह सुहानी सहाय का किरदार निभा रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com