Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal Show News: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जेजेडी के प्रमुख तेज प्रताप यादव आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात को लेकर छाए रहते हैं। तेज प्रताप जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रहे हैं। तेज प्रताप आने वाले रियलिटा शो भोजपुरी बवाल में भोजपुर कलाकार पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे सितारों के दिखाई देंगे।
भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ अब छोटे पर्दे पर भी गदर मचाने आ रही है। जल्द ही छोटे पर्दे पर भोजपुरी का एक नया रियलिटी शो शुरू होने वाला है। जिसका नाम भोजपुरी बवाल होगा। भोजपुरी कलाकारों की महफिल अब छोटे पर्दे पर लगने को तैयार है। भोजपुरी के इस खास शो में भोजपुरी बवाल में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। साथ ही इस खास शो में बवाली कलाकारों के बीच अब तेज प्रताप भी एंट्री लेने वाले है।
छोटे पर्दे के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि जब भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार सितारें एक ही मंच पर दिखाई देंगे। खबरों के अनुसार ये एक ऐसा रियलिटी शो होगा, जिसमें भोजपुरी सितारों की पर्सनल लाइफ को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इन्हीं दमदार सितारों के बीच अब बिहार के नेता तेज प्रताप की निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी सामने आएंगे।
खबरों के अनुसार भोजपुरी बवाल बाकी के रियलिटी शो से काफी अलग होगा। ये शो एक अनोखे फॉलो रियलिटी फॉर्मेट पर आधारित होगा। बता दें कि इस शो में बाकी के रियलिटी शोज की तरह टास्क, एलिमिनेशन जैसी चीजें नहीं दिखाई देंगी। इस शो में सिर्फ भोजपुरी कलाकारों की असली लाइफ ही देखने को मिलेगी। भोजपुरी बवाल में आपको नेम,फेम, फैमिली प्रेशर, कंट्रोवर्सी और सितारों के सुपर स्टार बनने के सफर को नजदीकी से देखने का मौका मिलेगा। इस खास शो में भोजपुरी बवाल में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
भोजपुरी बवाल पूरी तरह से भोजपुरी कलाकारों की रियल लाइफ को दर्शकों से रूबरू करवाएगा। इस शो में बिहार की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित नेता तेज प्रताप यादव भी अपनी लाइफ के अनदेखे पहलुओं को दिखाएंगे। भोजपुरी बवाल के प्रोमो में तेज प्रताप यादव और पवन सिंह एक बड़े सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। शो के प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है, कि इन दोनों के बीच बेहतरीन टक्कर दिखाई देगी।