तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्मदिन, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?

Iraj Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विपक्षी एकता की झलक दिखाई दी।

प्रतीक पाण्डेय

Tejashwi Yadav Son Birthday: तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन पर लालू परिवार के बदलते रिश्तों की तस्वीर भी साफ हुई। इस मौके पर तेज प्रताप यादव तो शामिल हुए, लेकिन रोहिणी आचार्य नजर नहीं आईं।

बिहार की राजनीति के सबसे बड़े परिवारों में से एक, लालू परिवार में बुधवार को जश्न का माहौल रहा। तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उनकी बहन रागिनी यादव के घर पर आयोजित किया गया। इराज का जन्म 27 मई को 'बड़े मंगल' के दिन हुआ था, इसीलिए लालू यादव ने भगवान हनुमान के नाम पर उनका नाम 'इराज' रखा है।

 'इराज के पिता' लिखी शर्ट पहने दिखे तेजस्वी

इस खास अवसर पर पूरे कार्यक्रम स्थल को 'जंगल सफारी' की थीम पर बेहद खूबसूरती से सजाया गया था और निमंत्रण कार्ड भी इसी तर्ज पर तैयार किया गया था। समारोह में बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। आकर्षण का केंद्र तेजस्वी यादव भी रहे, जो "इराज फादर" (इराज के पिता) लिखी हुई विशेष शर्ट पहने हुए नजर आए।

दिग्गजों का लगा जमावड़ा

इस पारिवारिक समारोह को राजनीतिक हलकों में 'विपक्षी एकजुटता' के मंच के रूप में देखा जा रहा है। लालू यादव और तेजस्वी यादव के न्योते पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत 'इंडिया' गठबंधन के कई बड़े नेताओं को इस जश्न में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था।

परिवार में सुधरते रिश्ते, रोहिणी आचार्य नदारद

समारोह की सबसे चर्चित बात तेज प्रताप यादव की मौजूदगी रही। पिछले साल परिवार और पार्टी से किनारे किए गए तेज प्रताप अपने भतीजे को आशीर्वाद देने पहुंचे, जिससे दोनों भाइयों के बीच तकरार कम होने के संकेत मिले हैं।

दूसरी ओर, लालू की बेटी रोहिणी आचार्य इस पार्टी में नजर नहीं आईं। गौरतलब है कि बिहार चुनाव में हार के बाद रोहिणी ने तेजस्वी के करीबियों पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे और तभी से उनके और परिवार के बीच दूरियां देखी जा रही हैं। इस जश्न में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और परिवार के लगभग सभी सदस्य एक साथ नजर आए।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब