जाट 2 मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘Jaat 2’ को लेकर बड़ा अपडेट! Sunny Deol की फिल्म के बदले डायरेक्टर, अब इस साउथ फिल्ममेकर की एंट्री की चर्चा

Sunny Deol Jaat 2 Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की हिट फिल्म जाट के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ‘जाट 2’ के लिए नया डायरेक्टर तलाशा जा रहा है।

स्नेहा मौर्या

Jaat 2 Director Change: पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। दमदार एक्शन, दमदार डायलॉग और सनी देओल के जबरदस्त अंदाज ने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई थी।

फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘जाट 2’ का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया था। 17 अप्रैल 2025 को इस सीक्वल की घोषणा की गई थी और यह भी साफ किया गया था कि सनी देओल एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘जाट 2’ के निर्देशन में हो सकता है बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जाट 2’ के निर्देशन में बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि पहली फिल्म को डायरेक्ट करने वाले गोपीचंद मालिनेनी इस बार फिल्म का निर्देशन नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह उनका व्यस्त शेड्यूल बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस मिथ्री मूवी मेकर्स को निर्देशक की तारीखें नहीं मिल पा रही हैं। इसी कारण अब मेकर्स फिल्म के लिए किसी नए निर्देशक की तलाश में जुट गए हैं।

इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक Boyapati Srinu का नाम इस फिल्म के लिए चर्चा में है। कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो बोयापती श्रीनू ‘जाट 2’ का निर्देशन संभाल सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब सनी देओल और बोयापती श्रीनू किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। बोयापती श्रीनू साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उनकी फिल्में बड़े पैमाने पर दर्शकों को पसंद आती हैं।

फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

वर्क फ्रंट की बात करें तो बोयापती श्रीनू ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमें अखंडा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी शामिल है, जिसमें नंदामुरी बालकृष्ण भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘जाट 2’ के निर्देशन की कमान आखिर किसके हाथों में जाती है। हालांकि एक बात तय है कि सनी देओल की यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है और फैंस इसके अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील