- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunny Deol Flim Jaat Box Office Collection Day 10 Know How Much Earn
Jaat Box Office Collection Day 10: सनी देओल की ‘जाट’ बनाएगी नया रिकॉर्ड! 10वें दिन भी नहीं रुकी रफ्तार, जानें कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट इन दिनों सिनेमाघरों में बवाल काट रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सनी देओल बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर अक्सर अपनी फिल्म से धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच उनकी मचवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हुई। जो लगातार बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन कर रही है। वहीं आज फिल्म को 10 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म हर दिन रिकॉर्ड्स बना रही है या फिर तोड़ रही है। ऐसे चलिए जानते हैं अभी तक फिल्म ने कितना कमा लिया है…
दरअसल, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी 18 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है और अच्छा कलेक्शन कर रही है। लेकिन जाट को केसरी 2 से कोई नुकसान होता नहीं नजर आ रहा है। फिल्म ने गुड फ्राइडे यानी 9वें दिन बढ़िया कमाई की। वहीं अब आज भी फिल्म की स्पीड में दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और किस रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुकी है।
फिल्म के ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, 9 दिनों में 66.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आज 8:05 बजे तक फिल्म ने कितना कमाया है और टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है वो भी जान लेते हैं। बता दें कि नीचे टेबल में आप हर दिन की कमाई के आंकड़े अलग-अलग देख सकते हैं. जिसमें 9 दिन के आंकड़े ऑफिशियल हैं और आज की कमाई का डेटा सैकनिल्क के मुताबिक है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
सनी देओल की इस फिल्म ने छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी हैं और अब फिल्म सनी देओल के करियर की दूसरी हाईएस्ट कमाई करने वाली बनने वाली है। इसके लिए फिल्म को सिर्फ 8 करोड़ रुपये और कमाने हैं। 2001 में आई गदर ने 76.88 करोड़ रुपये कमाए थे और 2023 की गदर 2 ने 525.45 करोड़। ऐसे में जल्द ही गदर का रिकॉर्ड टूटने वाला है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, सनी देओल की फिल्म जाट इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है और उसने ना सिर्फ छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स को पीछे कर दिया हैं, बल्कि इमरजेंसी, आजाद, लवयापा, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, मेरे हसबैंड की बीवी, फतेह, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, द डिप्लोमैट और देवा जैसी कई फिल्मों से आगे निकल चुकी है।
अगर फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने निर्देशित किया। पुष्पा 2 और गुड बैड अग्ली जैसी फिल्में बनाने वाले मैथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म को बनाने में 100 करोड़ खर्च किए हैं। सनी देओल लीड रोल में लोगों का दिल जीत रहे हैं तो विनीत कुमार सिंह और रणदीप हुड्डा विलेन बनकर. रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और सैयामी खेर भी मुख्य किरदार निभाया है।
Sunny deol flim jaat box office collection day 10 know how much earn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: तमिलनाडु CM का नया ड्रामा, विजय क्यों बन रहे हैं मामा !
May 12, 2026 | 09:15 AMग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
May 12, 2026 | 09:09 AMमोहम्मदवाड़ी में नए नल कनेक्शन के नाम पर 50 हजार की वसूली, विधायक चेतन तुपे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
May 12, 2026 | 09:07 AM…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
May 12, 2026 | 08:59 AMExplainer: भारत पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट? PM मोदी को क्यों करनी पड़ी जनता से अपील, समझिए पूरा गणित
May 12, 2026 | 08:59 AMइंस्टाग्राम प्यार के लिए सीमा पार? अवैध एंट्री पर पुलिस एक्शन, जलगांव में बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार
May 12, 2026 | 08:47 AMयोगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














