बॉर्डर 2 मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रिलीज के बाद विवादों में घिरी ‘बॉर्डर 2’, जातिसूचक शब्द के आरोप में एक्टर्स-मेकर्स पर FIR की मांग

Border 2 Controversy: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के दो दिन बाद विवादों में फंस गई है। मेरठ में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल को लेकर फिल्म के मेकर्स और कलाकारों पर शिकायत दर्ज हुई है।

स्नेहा मौर्या

Border 2 Casteist Slur Controversy: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब यह फिल्म एक बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर मेरठ के परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि फिल्म के एक सीन में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 जनवरी 2026 को बहुजन जनतादल खोड़ावल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावल ने परतापुर थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बॉर्डर 2’ में जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। तहरीर में मांग की गई है कि फिल्म से जुड़े कलाकारों और मेकर्स पर एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

फिल्म के एक सीन पर उठे सवाल

अतुल खोड़ावल के मुताबिक, फिल्म के 27 मिनट 37 सेकंड के आसपास एक सीन में सैनिकों के बीच बातचीत दिखाई गई है। इस दौरान एक कलाकार जूते पॉलिश करता नजर आता है, जबकि दूसरा उसे कथित तौर पर जातिसूचक शब्द से संबोधित करता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह दृश्य समाज के एक वर्ग के लिए अपमानजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

किन पर एफआईआर की मांग?

इस मामले में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार (टी-सीरीज), जेपी दत्ता, निधि दत्ता और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

स्क्रीनिंग में दिखे देओल परिवार के सदस्य

विवाद के बीच मुंबई में बीती रात ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस दौरान सनी देओल अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आए। तीनों ने एकसाथ पपराजी को पोज दिए। यह मौका इसलिए भी खास रहा क्योंकि धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहली बार था जब देओल परिवार के सदस्य साथ दिखे।

बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में हुआ था। उनके निधन के बाद परिवार की ओर से दो अलग-अलग प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया था।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी