बॉर्डर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज  
मनोरंजन

Border 2 Teaser: बॉर्डर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, पाकिस्तान को सबक सिखाने लौटे सनी देओल

Sunny Feol Border 2 Teaser: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर विजय दिवस पर रिलीज हो गया है और फैंस इसे देखकर उत्साहित हैं। टीजर में सनी देओल कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में दमदार एक्शन करते नजर आए।

सोनाली झा

Border 2 Teaser Release: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। विजय दिवस के खास मौके पर जारी किए गए इस टीजर ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। फिल्म के पहले लुक और एक्शन सीन ने फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

‘बॉर्डर 2’ के टीजर की शुरुआत सनी देओल की बुलंद और दमदार आवाज के साथ होती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों की रगों में देशभक्ति का जोश भर देती है। टीजर में भव्य कहानी की पहली झलक दिखाई जाती है, जिसमें चारों मुख्य किरदारों की ताकतवर एंट्री बेहद प्रभावशाली नजर आती है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भारतीय सेना के अलग-अलग अंगों थलसेना, नौसेना और वायुसेना का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देते हैं। हर किरदार में साहस, जज्बा और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून साफ झलकता है।

बॉर्डर 2 का टीजर

टीजर में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशनल पहलू को भी खूबसूरती से पेश किया गया है। फिल्म की महिला कलाकार मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी टीजर में नजर आती हैं, जो अपने मजबूत और संवेदनशील किरदारों के जरिए कहानी को गहराई देती हैं। उनका अभिनय फिल्म की इमोशनल ताकत को और बढ़ाता हुआ दिखता है। 'आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक आपको हर एक फौजी खड़ा मिलेगा,' इस दमदार डायलॉग के साथ सनी देओल टीजर में दहाड़ते नजर आते हैं।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

सनी देओल फिर से कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार में लौट आए हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। वरुण धवन फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। दिलजीत दोसांझ फिल्म में शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं। अहान शेट्टी का भी फिल्म में फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा फिल्म में मेधा राणा और सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2

निर्माता मनीष कुमार वर्मा की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी और इसमें पहले की तरह देशभक्ति, रोमांच और एक्शन का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलेगा। फैंस सोशल मीडिया पर टीजर की तारीफ कर रहे हैं और इसे साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के रूप में देख रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें