स्पाइडर-मैन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हैदराबाद में रचा गया इतिहास, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारत का पहला शो बना यादगार

Spider Man Premiere: हैदराबाद के अल्लू सिनेमाज में स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत का पहला शो आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक प्रीमियर में अल्लू अर्जुन, अल्लू अरविंद और कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

सोनाली झा

Spider Man Brand New Day India Premiere: भारत में हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक नया अध्याय तब जुड़ गया, जब अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया ने मिलकर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारत का पहला शो हैदराबाद में आयोजित किया। इस भव्य प्रीमियर को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और एक बार फिर साबित हो गया कि स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइज़ी के सबसे बड़े प्रशंसकों में हैदराबाद का नाम सबसे ऊपर है।

इस खास मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे। उनके अलावा अल्लू अरविंद, अल्लू सिरीश, ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा, निर्देशक चंदू मोंडेटी और अल्लू अयान भी मौजूद रहे। प्रीमियर में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें बोयापति श्रीनु, हरीश शंकर, प्रशांत वर्मा, मारुति, हनु राघवपुडी, चंद्रशेखर येलेटी, पवन सादिनेनी, बनी वासु और साई राजेश नीलम जैसे नाम शामिल रहे।

अल्लू अरविंद ने कही ये बात

इस अवसर पर अल्लू अरविंद ने कहा कि आज दर्शकों के पास फिल्म देखने के कई विकल्प हैं, लेकिन शानदार सिनेमाई अनुभव हर जगह नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जब दर्शकों ने स्पाइडर-मैन को थ्री-डी में देखने की इच्छा जताई, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि अल्लू सिनेमाज़ को विश्वस्तरीय अनुभव देने वाला सिनेमा बनाया जाएगा। उनका लक्ष्य भारत में सिनेमाई अनुभव का नया मानदंड स्थापित करना है और स्पाइडर-मैन इस सफर की शुरुआत भर है।

तरण आदर्श ने की जमकर तारीफ

वरिष्ठ फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस अनुभव की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अल्लू सिनेमाज़ की विशाल डॉल्बी स्क्रीन, शानदार विजुअल क्वालिटी और दमदार साउंड सिस्टम ने फिल्म देखने का अनुभव यादगार बना दिया। उनके मुताबिक, न्यूयॉर्क की गलियों में स्पाइडर-मैन के हर एक्शन सीन और भावनात्मक पल को बड़े पर्दे पर देखने का रोमांच अलग ही स्तर का था।

भारतीय सिनेमाघरों के लिए नया मील का पत्थर

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के पहले शो को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने यह साफ कर दिया कि भारतीय दर्शक विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव को हाथोंहाथ स्वीकार कर रहे हैं। अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया की यह साझेदारी न सिर्फ भविष्य में ऐसे और बड़े आयोजनों का रास्ता खोलेगी, बल्कि हैदराबाद को भारत के सबसे अहम सिनेमाई प्रीमियर डेस्टिनेशन के रूप में भी नई पहचान दिलाएगी।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान