सोनम कपूर प्रेग्नेंसी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बेबी बंप के साथ इवेंट में दिखा सोनम कपूर का जलवा, दूसरी प्रेग्नेंसी ग्लो देख लोग रह गए दंग, VIDEO वायरल

Sonam Kapoor Viral Video: हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी में सोनम कपूर मुंबई इवेंट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान उनके ग्लो, बदले लुक और हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

स्नेहा मौर्या

Sonam Kapoor Flaunts Baby Bump At Event: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दूसरी बार मां बनने जा रहीं सोनम को हाल ही में मुंबई के लोअर परेल में आयोजित एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में देखा गया। इस दौरान वह बेहद कॉन्फिडेंट और खूबसूरत नजर आईं। इवेंट में एंट्री करते वक्त एक दोस्त उन्हें प्यार से सहारा देती दिखीं, जबकि सोनम मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देती रहीं।

शुक्रवार को सामने आए वीडियो में सोनम नीले रंग की एलिगेंट ड्रेस में दिखाई दीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज़ और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था। दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका ग्रेस और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था। सोनम ने शान से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

नवंबर में सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी किया था ऐलान

40 साल की सोनम कपूर ने नवंबर में बेहद खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने गुलाबी रंग के विंटेज आउटफिट में तस्वीरें शेयर की थीं, जो दिवंगत प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड था। पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ “मां” कैप्शन लिखा था, जिसने सोशल मीडिया पर भावनात्मक माहौल बना दिया था। इस अनाउंसमेंट पर करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी।

हालिया इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर सोनम की तस्वीरों और वीडियो पर जमकर रिएक्शन आए। जहां कुछ लोग उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफ करते दिखे, वहीं कई यूजर्स उनकी हाइट को लेकर भी सवाल पूछते नजर आए। कुछ लोग सोनम के बदले हुए लुक को देखकर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की हाइट करीब 5 फीट 9 इंच है, जो उन्हें भीड़ में अलग पहचान देती है।

साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनम कपूर ने मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। अगस्त 2022 में इस कपल ने अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। अब परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने की खुशी है। वर्क फ्रंट पर सोनम कपूर आखिरी बार साल 2023 में फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी और बाद में सांवरिया से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया। फिलहाल सोनम अपनी पर्सनल लाइफ के इस खूबसूरत फेज को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z