शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

गणपति दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, मरून ब्लाउज और साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

Shilpa Shetty Ganpati Darshan: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी और परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने जो झुमके पहने हैं, वे करीब 100 साल पुराने हैं।

सोनाली झा

Shilpa Shetty Lalbaugcha Raja: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी छोटी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी नजर आईं। बप्पा के दर्शन के अलावा शिल्पा का पारंपरिक लुक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। खास तौर पर उनके झुमकों ने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचती दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिल्पा ने मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहने की इच्छा भी जताई। वीडियो में शिल्पा कहती सुनाई देती हैं कि वह मूषक जी के कान में कुछ कहना चाहती हैं। गणपति पूजा की मान्यता के अनुसार, भक्त मूषक के कान में अपनी इच्छा या मनोकामना बताते हैं, जिसे गणपति जी तक पहुंचाने की परंपरा मानी जाती है।

100 साल पुराने झुमकों ने खींचा ध्यान

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी का ट्रेडिशनल लुक भी काफी पसंद किया गया। अभिनेत्री खूबसूरत साड़ी के साथ स्लीवलेस हाई-नेक मरून ब्लाउज में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को चूड़ियों, अंगूठियों और पारंपरिक ज्वेलरी से पूरा किया था। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनके झुमकों की हुई। वीडियो में शिल्पा ने बताया कि उनके झुमके करीब 100 साल पुराने हैं। उनकी ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया। वहीं, शमिता शेट्टी रॉयल ब्लू रंग के एथनिक आउटफिट में नजर आईं।

डेढ़ दिन के लिए घर लाई थीं गणपति बप्पा

शिल्पा शेट्टी हर साल अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाती हैं। इस साल भी उन्होंने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। अभिनेत्री ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पेपर माशे से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनका परिवार पिछले कई वर्षों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गणपति की प्रतिमा को लेकर बदलाव कर रहा है। इस बार उनके घर बप्पा का आगमन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं। डेढ़ दिन बाद शिल्पा ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति विसर्जन किया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें