गणपति पंडाल में रणबीर कपूर ने नहीं खाया प्रसाद, डाइट का दिया हवाला, वायरल वीडियो पर लोगों ने किया ट्रोल

Ranbir Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर का 2023 का एक पुराना गणपति पूजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रसाद लेने के बाद वह कहते हैं कि मैं डाइट पर हूं, तुम खा लो।
Ranbir Kapoor Viral Video
रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranbir Kapoor Trolling: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच उनका गणपति पूजा से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कपूर गणपति के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। पूजा के बाद जब उन्हें प्रसाद दिया जाता है, तो वह उसे लेने के बाद खाने से इनकार करते दिखाई देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर एक गणपति पंडाल में नजर आ रहे हैं। दर्शन करने के बाद वहां मौजूद पंडित उन्हें प्रसाद देते हैं। रणबीर प्रसाद का डिब्बा ले लेते हैं, लेकिन उसे खाने के बजाय पैपराजी की तरफ बढ़ाते हुए कहते हैं कि मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो। रणबीर का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

ट्रोलर्स ने रामायण को लेकर भी किए कमेंट

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि प्रसाद के तौर पर मिठाई का एक छोटा सा हिस्सा खाने से डाइट पर कोई खास असर नहीं पड़ता। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने रणबीर कपूर के पुराने खान-पान से जुड़े विवादों का हवाला देते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। कुछ लोगों ने तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी नकारात्मक टिप्पणी करते हुए लिखा कि फिल्म फ्लॉप होगी। हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं हैं और इनसे फिल्म के प्रदर्शन का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

Ranbir Kapoor Viral Video
लता मंगेशकर पीएम मोदी को मानती थीं अपना भाई, नरेंद्र भाई कहकर बुलाती थीं, रक्षाबंधन पर भेजती थीं राखी

2023 का है वायरल वीडियो

खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर हालिया संदर्भ में शेयर किया जा रहा यह वीडियो वास्तव में 2023 का पुराना वीडियो बताया जा रहा है। रणबीर कपूर का यह वीडियो मौजूदा गणपति उत्सव का नहीं है। रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किए जाने की योजना है। पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com