शेफाली जारीवाला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कब सुलझेगी शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी? अब तक नहीं आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन अभी तक उनके निधन का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी को इंतजार है ये गुत्थी कब सुलझेगी।

स्नेहा मौर्या

Shefali Jariwala: बॉलीवुड इंडस्ट्री को बीते महीने उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई। सिर्फ 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया। शेफाली की मौत को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आई हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दरअसल, शेफाली जरीवाला की मौत की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला संदिग्ध है और पुलिस जांच चल रही है, इसलिए फॉरेंसिक स्तर पर भी जांच की जा रही है। ऐसे मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में आमतौर पर 6 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है, लेकिन अगर फॉरेंसिक सैंपल भी टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, तो यह समय और अधिक बढ़ सकता है।

शेफाली के निधन के बाद कई सवाल उठाए गए हैं जिनमें से ये शामिल हैं.... 

  • क्या अधिक वसा युक्त भोजन उनकी मौत का कारण बना?
  • क्या कोई एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट उनके लिए खतरनाक साबित हुआ?
  • क्या उनकी मौत नैचुरल थी या इसके पीछे कोई बाहरी कारण है?
  • क्या फूड पॉइजनिंग जानलेवा बनी?
  • क्या कार्डियक अरेस्ट या कोई अन्य गंभीर बीमारी जिम्मेदार थी?

मुंबई पुलिस ने पराग समेत 14 लोगों से की थी पूछताछ  हालांकि, इन सभी सवालों का जवाब अब केवल उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट दे सकती है। लेकिन मुंबई पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है। आपतो बता दें, पुलिस ने इस मामले में शेफाली के पति पराग त्यागी सहित कुल 14 लोगों से पूछताछ की है। साथ ही, घटनास्थल यानी उनके घर की भी बारीकी से छानबीन की गई है। हालांकि, पुलिस का फिलहाल यही कहना है कि यह हत्या का मामला नहीं लगता, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

शेफाली जरीवाला के करियर की बात करें, तो उन्होंने म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ गाने से एक खास पहचान बनाई थी और वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लेकिन उनके अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सभी को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है ताकि सच सामने आ सके।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z