- Hindi News »
- Entertainment »
- Malti Chopra Befriends Salman Khan Niece Ayat Photos Viral
प्रियंका की बेटी मालती की नई बेस्ट फ्रेंड बनी सुपरस्टार की भांजी, VIDEO वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती सलमान खान की भांजी आयत शर्मा संग हाथ पकड़ कर घूमती दिखाई दे रही हैं, जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

प्रियंका चोपड़ा और अर्पिता खान बेटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Daughter-Salman Khan Niece : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हों, लेकिन वो आज भी अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहती हैं। देसी गर्ल न सिर्फ अपने इंडियन फैंस के साथ जुड़े रहने का कोई मौका छोड़ती हैं, बल्कि अपनी फैमिली लाइफ की झलक भी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
खासकर उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरें और वीडियोज हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में मालती का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती को मिली नई बेस्ट फ्रेंड
दरअसल, इस बार मालती अपने मम्मी-पापा के साथ नहीं, बल्कि अपनी एक नई बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि ये नई दोस्त और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भांजी आयत शर्मा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसमें मालती और आयत हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं। वीडियो में मालती आयत को घर की सैर करवा रही हैं और दोनों की बॉन्डिंग दिल जीत लेने वाली है। इस स्टोरी को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा अर्पिता खान शर्मा… हमारी गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड बन गई हैं।”
बता दें, अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों आयत व आहिल के साथ यूएस ट्रिप पर हैं। इस दौरान वह प्रियंका चोपड़ा और निक के घर भी उनसे मिलने पहुंचे, जहां दोनों बच्चियों की पहली मुलाकात हुई और वो फौरन अच्छी दोस्त बन गईं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट के लिए ‘रामायण’ में दिखेगा रावण, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
वीडियो देखकर यूजर्स ने लुटाया प्यार
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया। एक यूजर ने लिखा, “इनकी केमिस्ट्री बेहद प्यारी है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “मालती की आवाज बहुत क्यूट है।” कई यूजर्स ने इन्हें बी-टाउन की नई बेस्ट फ्रेंड्स का टैग भी दे दिया है।
इन सबके बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो वह एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB29 में सुपरस्टार महेश बाबू के अपोजिट नजर आएंगी। फैंस उनकी इस वापसी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
Malti chopra befriends salman khan niece ayat photos viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vasai Virar Water Connection: वसई-विरार में बिना OC घरों को मिलेगा पानी, मनपा का बड़ा फैसला
May 06, 2026 | 11:34 AMप्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज
May 06, 2026 | 11:34 AMपुणे फिर शर्मसार: सगे नाना ने 9 साल की नातिन के साथ की दरिंदगी की कोशिश; पार्वती इलाके में भारी तनाव
May 06, 2026 | 11:31 AMAmravati Fake Soap Factory: अमरावती में नकली साबुन फैक्ट्री पर छापा, 71 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
May 06, 2026 | 11:30 AMसच में बंदर के हाथ में उस्तरा दे दिया, मेट्रो में फोटोशूट के फैसले को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर वार
May 06, 2026 | 11:27 AMIndian Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 406 अंक, निफ्टी 24,100 के पार, जानिए आज के टॉप गेनर्स
May 06, 2026 | 11:24 AMRaja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
May 06, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













