शाहरुख खान से मिले लियोनेल मेसी, बेटे अबराम के साथ फोटो हुई वायरल 
मनोरंजन

शाहरुख खान से मिले लियोनेल मेसी, बेटे अबराम के साथ फोटो हुई वायरल, भारत में बने यादगार पल

Lionel Messi and Shah Rukh Khan viral photo: कोलकाता में शाहरुख खान और फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की मुलाकात भारतीय फैंस के लिए यादगार पल बन गई। इस मुलाकात में शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ पहुंचे।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Meeting Lionel Messi: भारतीय फैंस के लिए यह पल यादगार बन गया, जब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और फुटबॉल के किंग लियोनेल मेसी कोलकाता में आमने-सामने नजर आए। मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत यह मुलाकात साल्ट लेक स्टेडियम में हुई, जहां उन्होंने अपनी 70 फुट ऊंची वर्चुअल प्रतिमा का अनावरण भी किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ वहां पहुंचे। मेसी ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ शाहरुख का स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया और थोड़ी बातचीत भी की। इसके बाद शाहरुख ने अपने बेटे अबराम को भी मेसी से मिलवाया। अबराम और मेसी के बीच का यह प्यारा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बॉलीवुड और फुटबॉल का खास पल

इस मुलाकात में मेसी के साथ उनके दोस्त और उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज, और अर्जेंटीना टीम के विश्व कप विजेता मिडफील्डर रॉड्रिगो डी पॉल भी नजर आए। फैंस के लिए यह मिक्स ऑफ़ बॉलीवुड और फुटबॉल का पल बेहद खास रहा। मेसी इस समय अपने G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के तहत भारत में हैं। आज उन्होंने कोलकाता का दौरा किया और इसके बाद हैदराबाद जाने का कार्यक्रम है।

इस दिन समाप्त होगा लियोनेल मेसी

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मेसी एक फ्रेंडली मैच खेलेंगे, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा शाम को एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया जाएगा। इस टूर का अगला पड़ाव मुंबई है, जहां मेसी 14 दिसंबर को रहेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को उनका टूर दिल्ली में समाप्त होगा। खबरों के अनुसार, दिल्ली में मेसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हो सकती है।

शाहरुख खान और लियोनेल मेसी की मुलाकात

शाहरुख खान और मेसी की यह मुलाकात भारतीय फैंस के लिए एक यादगार पल बन गई है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासतौर पर अबराम का मेसी से मिलना दर्शकों के लिए सबसे प्यारा और चर्चा का विषय बन गया। इस मुलाकात ने बॉलीवुड और फुटबॉल के फैंस के बीच खुशी और उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त