- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajinikanth 75th Birthday Narendra Modi Dhanush Wishes Fans Celebration
75वें जन्मदिन पर रजनीकांत को मिला सरप्राइज, PM मोदी और धनुष दोनों ने भेजी दिल छू लेने वाली बधाई
PM Modi Rajinikanth Wishes: रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। पीएम मोदी ने रजनीकांत की 50 वर्षीय फिल्मी यात्रा और उनके प्रभावशाली योगदान की सराहना करते हुए बधाई दी।
- Written By: सोनाली झा

75वें जन्मदिन पर रजनीकांत को मिला सरप्राइज
Rajinikanth 75th Birthday: साउथ सिनेमा के महानायक और करोड़ों दिलों के सम्राट रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के फैंस एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुबह से ही हैप्पी बर्थडे रजनीकांत ट्रेंड कर रहा है। चाहे आम लोग हों या फिल्मी हस्तियां रजनीकांत के प्रति प्रेम और सम्मान का उफान हर ओर दिखाई दे रहा है।
रजनीकांत के पूर्व दामाद और मशहूर अभिनेता धनुष ने भी इस दिन पर उन्हें एक भावुक बधाई संदेश भेजा। धनुष ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा। धनुष और रजनीकांत का रिश्ता हमेशा से ही सम्मान और आदर से भरा रहा है। यही वजह है कि उनके इस छोटे से संदेश ने भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा।
Happy birthday thalaiva 🙏🙏🤩🤩😎😎❤️❤️ @rajinikanth — Dhanush (@dhanushkraja) December 11, 2025
पीएम मोदी ने भी की रजनीकांत की सराहना
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा कि रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई। उनके परफॉर्मेंस ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है और उन्हें अपार सराहना दिलाई है। यह वर्ष और भी खास रहा क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में अपने 50 साल पूरे किए हैं। पीएम मोदी का यह संदेश कुछ ही घंटों में हजारों शेयर और लाइक्स के साथ वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
भय नहीं…भाजपा चाहिए! चुनाव प्रचार खत्म होते ही बंगाल के नाम PM मोदी का पत्र, लिखा- अब बदलाव होकर रहेगा
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
हुगली में PM मोदी ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात; बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास
Greetings to Thiru Rajinikanth Ji on the special occasion of his 75th birthday. His performances have captivated generations and have earned extensive admiration. His body of work spans diverse roles and genres, consistently setting benchmarks. This year has been notable because… — Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2025
ये भी पढ़ें- धरम जी की याद में कंगना का भावुक बयान, बोलीं- हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है
फैंस ने दिया प्रेम का तूफान
रजनीकांत की फैन फॉलोइंग किसी एक राज्य या भाषा तक सीमित नहीं है। चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से लेकर विदेशों तक उनके फैंस ने इस दिन को महोत्सव की तरह मनाया। कई जगहों पर उनके कटआउट्स पर दूध चढ़ाया गया, मंदिरों में पूजा की गई और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड्स चलते रहे। रजनीकांत की लोकप्रियता उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा उनकी सादगी, विनम्रता और ज़मीन से जुड़े व्यक्तित्व की वजह से भी है। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर पूरा देश एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाओं से सराबोर कर देता है।
Rajinikanth 75th birthday narendra modi dhanush wishes fans celebration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














