सतीश शाह का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'जाने भी दो...से साराभाई वर्सेस साराभाई' तक, सतीश शाह ने बिखेरा जलवा, 11 साल तक इंडस्ट्री से रहे दूर

Satish Shah News: सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। ऐसे में चलिए अब उनके करियर से जुड़ी बातें जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Satish Shah Sarabhai VS Sarabhai: बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के चर्चित अभिनेता सतीश शाह का निधन का आज यानी 24 अक्टूबर को 74 वर्ष की उम्र में हो गया। वो लंबे समय से किडनी फेलियर से जूझ रहे थे। ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में कभी गंभीर तो कभी हास्यपूर्ण किरदार निभाकर सतीश ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे में चलिए उनके करियर के बारे में जानते हैं..

दरअसल, सतीश शाह को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने की कला के लिए जाना जाता था। हालांकि उनका करियर केवल हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने गंभीर भूमिकाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टेलीविजन पर उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के रोल से मिली। इस शो के क्लासिक सीन आज भी दर्शकों के बीच वायरल रहते हैं।

इस फिल्म के जरिए घर-घर में मशहूर हुए सतीश शाह

सतीश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। उन्हें पहला बड़ा रोल 1981 में रिलीज हुई ‘उमराव जान’ में दिलावर के रूप में मिला। इसके बाद 1983 में रिलीज हुई ‘जाने भी दो यारों’ में उन्होंने कमिश्नर डिमेलो का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बना ली।

उनका फिल्मी करियर विविध और प्रभावशाली रहा। ‘हम आपके हैं कौन’ में डॉक्टर का रोल, ‘अकेले हम अकेले तुम’ में गुलबदन कुमार, और ‘जुड़वा’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘घरवाली-बाहरवाली’, ‘अनाड़ी नंबर वन’ जैसी फिल्मों में हास्य भूमिकाएं उनके खास अंदाज की मिसाल थीं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘चलते-चलते’, सलमान खान के साथ ‘मुझसे शादी करोगी’, और आमिर खान के साथ ‘अकेले हम अकेले तुम’ जैसी फिल्मों में काम किया। तीनों खान स्टार्स के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सतीश शाह की आखिरी फिल्म 2014 में रिलीज हुई ‘हमशक्ल्स’ थी।

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे टीवी शोज में आए नजर

इसके अलवा टेलीविजन में भी सतीश शाह ने अपनी पहचान बनाई। ‘घर जमाई’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे शो में उनकी भूमिकाएं यादगार रहीं। साथ ही वो ‘कॉमेडी सर्कस’ में जज के तौर पर अर्चना पूरन सिंह के साथ नजर आए, जहां उनकी हाजिरजवाबी और सहज अंदाज ने शो में चार चांद लगा दिए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z