पिता पंकज धीर के निधन से टूट गए हैं अभिनेता निकितिन धीर 
मनोरंजन

सतीश शाह के जाने से टूटे परिवार और फैंस, अंतिम संस्कार में होंगे कई बड़े सितारे मौजूद

Satish Shah funeral: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन शनिवार को 74 वर्ष की आयु में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा।

सोनाली झा

Satish Shah funeral today: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। 74 वर्षीय सतीश शाह का निधन शनिवार दोपहर 2:30 बजे हिंदुजा अस्पताल में हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से बांद्रा स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार और करीबी रिश्तेदारों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

अंतिम दर्शन के लिए उनके कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। उनके बेटे और परिवार के अलावा कई इंडस्ट्रीज के साथी कलाकार भी उपस्थित हैं। टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में सतीश शाह के साथ काम कर चुके अभिनेता सुमीत राघवन अपने ऑनस्क्रीन पिता के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सुमीत ने एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि 2004 में उन्होंने शो की शुरुआत की थी, जो बाद में 70 एपिसोड तक चला और अब लोगों के दिलों में यादगार बन गया।

राकेश बेदी ने साझा किए यादगार पल

सतीश शाह ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं मेरे घर का साहिल हूं, वो हमारे घर का रोशेश है और वो बिल्कुल मेरी पत्नी मोनिषा की तरह बिहेव करती हैं। लेकिन कोई कभी नहीं कहता कि यह हमारे घर का इंद्रवदन है, क्योंकि वह सिर्फ एक ही था कि सतीश काका, और आज हमें छोड़कर चले गए। सतीश शाह के को-स्टार और दोस्त राकेश बेदी ने भी उन्हें याद किया। वीडियो में राकेश भावुक नजर आए और कहा कि दोनों ने FTII में साथ पढ़ाई की थी। दोस्त के निधन से वह गहरे दुख में हैं और उनकी आंखों में आंसू भी छलक पड़े।

अमिताभ बच्चन ने भी जताया दुख

सतीश शाह के जाने से इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी गहरे शोक में हैं। अमिताभ बच्चन, जिन्होंने सतीश शाह के साथ फिल्म भूतनाथ में काम किया, ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हर दिन एक नई सुबह, एक नया काम और एक और साथी हमसे विदा हो गया... सतीश शाह, एक उम्दा प्रतिभा, बहुत जल्दी चले गए। उन्होंने आगे कहा कि इस उदासी को सामान्य नहीं कहा जा सकता, लेकिन जिंदगी और शो चलते रहते हैं। सतीश शाह का योगदान टीवी और थिएटर जगत में अमर रहेगा। उनके जाने से इंडस्ट्री और फैंस दोनों ही शोक में हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत